अगर ट्रेन में सफर करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए हैं। 27 जून को कई ट्रेनों के संचालन में भारी फेरबदल किया गया है। यह फेरबदल पंजाब के फिरोजपुर रेलवे स्टेशन के तीनों सेक्शनों के लिए किया गया है।
विज्ञापन
27 जून को बस्ती टैंकावाली रेलवे फाटक की जगह अंडर रेलवे ब्रिज बनाए जाने से फिरोजपुर रेलवे स्टेशन से तीन रेलवे सेक्शनों (फिरोजुपर-लुधियाना, फिरोजपुर-बठिंडा व फिरोजपुर-जालंधर) पर रेलगाड़ियों का परिचालन पूरी तरह ठप रहेगा। इससे 37 मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर रेलगाड़ियां प्रभावित होगी।
इसमें से 16 रेलगाड़ियों को रद्द करने के साथ ही 18 रेलगाड़ियां आंशिक रूप से रद्द, दो रेलगाड़ियों के रूट में बदलाव जबकि एक पैसेंजर रेलगाड़ी के समय में बदलाव कर चलाया जाएगा। आरयूबी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 27 जून को मेगा ब्लाकेज है। पुल पांच मीटर चौड़ा व चार मीटर ऊंचा है। पुल की लंबाई शहर की ओर 108 मीटर जबकि कैंट की ओर 88 मीटर होगी।
विज्ञापन
अधिकारी मोहर्रम ने बताया कि 27 जून को पुल निर्माण के लिए रेलगाड़ियों का ब्लॉकेज लिया गया है। निर्माण से संबंधित सभी तैयारियां चल रही है। आशा है कि सहजता से 27 जून को निर्धारित ब्लॉकेज समय में निर्माण कार्य पूरा कर रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू करवा दिया जाएगा।
-13307 धनबाद-फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस लुधियाना रुकेगी, लुधियाना-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेगी।
-14629 लुधियाना-फिरोजपुर सतलुज एक्सप्रेस फिरोजशाह रुकेगी, फिरोजशाह-फिरोजपुर के मध्य रद्द रहेगी।
-54045 जींद-फिरोजपुर पैसेंजर कासूबेगू रुकेगी, कासूबेगू-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेगी।
-54563 बंठिडा-फिरोजपुर पैसेंजर कासूबेगू रुकेगी, कासूबेगू-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेगी।
-54051 लुधियाना-फिरोजपुर पैसेंजर फिरोजशाह रुकेगी, फिरोजशाह-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेगी।
-74963 लुधियाना-फिरोजपुर पैसेंजर फिरोजशाह रुकेगी, फिरोजशाह-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेगी।
-74933 जालंधर-फिरोजपुर पैसेंजर महालम रुकेगी, महालम-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेगी।
-74935 जालंधर-फिरोजपुर पैसेंजर मल्लांवाला खास रुकेगी, मल्लांवाला खास-फिरोजपुर के मध्य कैंसिल रहेगी।
बदले रूट से चलने वाली ट्रेनें
सांकेतिक तस्वीर
-19223 अहमदाबाद-जम्मू जोकि बठिंडा-फिरोजपुर-जालंधर-पठानकोट के रास्ते चलती है, वह बठिंडा-धूरी-लुधियाना-जालंधर के रास्ते चलेगी।
-19224 जम्मू-अहमदाबाद जोकि पठानकोट-जालंधर-फिरोजपुर-बठिंडा के रास्ते चलती है, वह जालंधर-लुधियाना-धुरी-बंठिडा के रास्ते चलेगी।
-13308 फिरोजपुर-धनबाद, लुधियाना से चलेगी।
-14630 फिरोजपुर-लुधियाना, फिरोजशाह से चलेगी।
-54046 फिरोजपुर-जींद, कासूबेगू से चलेगी।
-54564 फिरोजपुर-बंठिडा, कासूबेगू से चलेगी।
-54052 फिरोजपुर-लुधियाना, फिरोजशाह से चलेगी।
-74962 फिरोजपुर-लुधियाना, फिरोजशाह से चलेगी।
-74964 फिरोजपुर-लुधियाना, फिरोजशाह से चलेगी।
-74936 फिरोजपुर-जालंधर, मक्खू से चलेगी।
-74938 फिरोजपुर-जालंधर, मक्खू से चलेगी।