फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पांच आईपीएस समेत 16 अधिकारियों का तबादला, पढ़ें- किसे-कहां भेजा गया

Thu, 17 Sep 2020 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पंजाब पुलिस प्रमुख ने बुधवार को पांच आईपीएस समेत 16 अधिकारियों के तबादले व नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारियों में सुहेल कासिम मीर को एएसपी सब डिविजन फिल्लौर, तुषार गुप्ता को एएसपी सब डिविजन गढ़शंकर, अभिमन्यु राणा को एएसपी सब डिविजन मजीठा, अजय गांधी को एएसपी सब डिविजन भुलत्थ, आदित्य को एएसपी सब डिविजन मौड़ लगाया गया है।

विज्ञापन


इनके अलावा दविंदर कुमार को डीएसपी हेडक्वार्टर जालंधर ग्रामीण, सतीश कुमार को डीएसपी एसटीएफ पंजाब, योगेश्वर सिंह गुराया को डीएसपी पीबीआई क्राइम तरनतारन (अपराधा शाखा और साइबर क्राइम का अतिरिक्त चार्ज), जतिंदरजीत सिंह को डीएसपी पीबीआई एचएंडएफ कपूरथला, रछपाल सिंह को डीएसपी हेडक्वार्टर मोगा, अरुण शर्मा को डीएसपी पीबीआई एनडीपीएस बटाला, गुरचरण सिंह को डीएसपी सीई एसएएस नगर, जरनैल सिंह को डीएसपी 36वीं बटालियन पीएपी बहादुरगढ़, करनैल सिंह को डीएसपी 5वीं सीडीओ बठिंडा, साधू सिंह को डीएसपी चौथी आईआरबी पठानकोट, जसविंदर सिंह को डीएसपी 9वीं बटालियन पीएपी अमृतसर लगाया गया है। इन सभी अधिकारियों को 18 सितंबर तक नए स्थानों पर अपनी ड्यूटी संभालने को कहा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें