फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में लावारिस सूटकेस की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में बुधवार को एक लावारिस सूटकेस मिलने पर हड़कंप मच गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सेक्टर-3 थाना पुलिस समेत बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी। हालांकि थोड़ी देर बाद पता चला कि सूटकेस एक दंपती का है, जो हाईकोर्ट में खुद की सुरक्षा लेने आए थे।
विज्ञापन

सेक्टर-3 थाना पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दरअसल हुआ यूं कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में एक लावारिस सूटकेस पड़ा है। सूचना पर महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर बम निरोधक दस्ता समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में सामने आया कि एक दंपती हाईकोर्ट में खुद की सुरक्षा लेने आया था। इस दौरान दोनों पास में सूटकेस रखकर कैंटीन में कुछ खाने पीने चले गए तभी किसी ने लावारिस अवस्था में सूटकेस को देखकर मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस की जांच में सूटकेस में कपड़े समेत अन्य सामान था। दंपती से पूछताछ करने के बाद सूटकेस उन्हें सौंपकर मामला रफा-दफा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें