फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 6 किलोमीटर सड़क सुधारने पर 16 करोड़ खर्चे, गड्ढे फिर भी नहीं भरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। 6 किलोमीटर लंबा पिंजौर कालका रोड वाहन चालक हो या राहगीर सभी की परेशानी का कारण बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पिंजौर-कालका रोड के सुधारीकरण पर विभाग ने 16 करोड़ रुपये खर्च कर दिए परंतु रोड आज भी जर्जर बना हुआ है। करीब दो साल पहले रोड का सुधारीकरण और नाले निर्माण का कार्य पूरा हुआ। इस रोड के सुधारीकरण के शुरू होने से ही यह रोड चर्चा का विषय रहा है क्योंकि जैसे-जैसे रोड का सुधारीकरण हो रहा था वैसे-वैसे पहले बना रोड उसी गति से जर्जर होना शुरू हो गया। रोड के निर्माण में अनियमिताएं बरतने की अवाज उठती रही है। अधिकारी मामले को लीपापोती करते रहे। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधिकारियों ने रोड किनारे बरसाती पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण करवाया जिसमें बरसाती पानी जाने की बजाय सड़क पर ही बह रहा है।
विज्ञापन


रोड की दोबारा से मरम्मत करने की मांग
लोगों ने बताया कि यह रोड डीएलपी में होने के बावजूद अधिकारी इस रोड को सही नहीं करवा पा रहे हैं। वैसे तो इस रोड की रिपेयर ही संभव नहीं है क्योंकि पूरा रोड ही जर्जर हो चुका है। खानापूर्ति करने या लोगों को गुमराह करने के लिए रोड पर बने गड्ढों को कभी मिट्टी तो कभी गटका डाल कर भर दिया जाता है जबकि इस रोड की नए सिरे से दोबारा मरम्मत करनी चाहिए।
सड़क पर किए खर्च और गुणवत्ता की जांच हो
लोगों ने स्थानीय भाजपा नेताओं सहित विधायक से मांग की है कि इस सड़क पर किए गए खर्च और गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। अगर निष्पक्ष जांच हुई तो सड़क के जर्जर होने के पीछे भ्रष्टाचार सामने आएगा। पिंजौर-कालका शहर का तकरीबन 6 किलोमीटर लंबे इस रोड को बीते करीब एक दशक से सही हालात में रखने में जिला प्रशासन सहित पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग पूरी तरह से असफल रहा है।
विज्ञापन



कमेटी बनाई गई है जो रिव्यू करेगी

एक कमेटी बनाई गई है जो रिव्यू करेगी कि सड़क बार-बार क्यों खराब हो रही है। इसके अलावा ठेकेदार का 75 लाख रुपये सिक्योरिटी जमा है जिसकी रिकवरी के लिए वीरवार को बैठक है। अगर ठेकेदार शुक्रवार से पैच लगाएगा तो ठीक है नहीं तो सोमवार से ठेकेदार के रिस्क और कॉस्ट पर पीडब्यूडी विभाग सड़क पर पैच वर्क शुरू कर देगा। - जगविंद्र रंगा एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें