फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: लुधियाना स्टेशन की 159 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत होगी जमींदोज, 478 करोड़ से बनेगी नई बिल्डिंग

Tue, 14 Mar 2023 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा अमित जेतली, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना

सार

इस दौरान प्लेटफार्म नंबर-1 पर ट्रेनों की आवाजाही बंद रहेगी। अमृतसर व जम्मू से आने वाली डाउन रूट की ट्रेनों के स्टापेज बदले जाएंगे। इन ट्रेनों को ढंडारी और साहनेवाल स्टेशन पर रोका जाएगा। दूसरी तरफ अंबाला से आने वाली अप रूट की ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर स्टापेज मिलेगा।
विज्ञापन
लुधियाना रेलवे स्टेशन की नई इमारत कुछ ऐसी दिखेगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना स्टेशन की 159 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को अगले कुछ ही दिनों में जमींदोज कर दिया जाएगा। पुरानी इमारत को गिराने के बाद नवीनीकरण का कार्य शुरू होगा और नई इमारत की नींव रखी जाएगी। इसे बनाने पर करीब 478 करोड़ रुपये खर्च होंगे और करीब ढाई साल तक का समय लगेगा।

विज्ञापन

 
इस दौरान प्लेटफार्म नंबर-1 पर ट्रेनों की आवाजाही बंद रहेगी। अमृतसर व जम्मू से आने वाली डाउन रूट की ट्रेनों के स्टापेज बदले जाएंगे। इन ट्रेनों को ढंडारी और साहनेवाल स्टेशन पर रोका जाएगा। दूसरी तरफ अंबाला से आने वाली अप रूट की ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर स्टापेज मिलेगा। लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को साहनेवाल और ढंडारी में भी रोका जाएगा।

चंडीगढ़, धूरी और फिरोजपुर की ट्रेनों को सुविधा के मुताबिक प्लेटफार्म नंबर 4, 5, 6 और 7 से चलाया जाएगा। निर्माण कार्य के समय स्टापेज शिफ्ट करने से ट्रेनों की परिचालन व्यवस्था दुरुस्त बनी रहेगी और लुधियाना स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही कम होगी। इससे निर्माण कार्य में बाधा नहीं पड़ेगी और कार्य  को तय समय के भीतर पूरा करने में आसानी होगी।
विज्ञापन


दो दर्जन से अधिक ट्रेनों के स्टापेज शिफ्ट होंगे
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ढंडारी और साहनेवाल में रुकने वाली ट्रेनों की सूची जल्द जारी की जाएगी। इन ट्रेनों में शहीद एक्सप्रेस, सरयूयमुना एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा मेल, हिमगिरी एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस और आम्रपाली एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की 2 दर्जन से अधिक ट्रेनें शामिल रहेंगी। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, श्री शक्ति एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस सहित सुपरफास्ट व प्रीमियम ट्रेनों के लिए भी ठहराव की उचित व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न आए।
 
ढंडारी और साहनेवाल स्टेशन पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं
लुधियाना स्टेशन से ट्रेनों का स्टापेज बदलने से पहले ढंडारी और साहनेवाल स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। यहां पर वेटिंग हॉल, टॉयलेट, प्लेटफार्म, पैदल पुल और कैटरिंग व्यवस्था सहित बुनियादी ढांचे को जरूरत के अनुसार बेहतर बनाया जाएगा। इस पर अलग से खर्च किया जाएगा।

टेंपरेरी शिफ्ट होंगे सरकारी दफ्तर
लुधियाना स्टेशन की पुरानी इमारत को गिराने से पहले सरकारी दफ्तरों को खाली करवाने और उनकी टेंपरेरी शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। रिजर्वेशन केंद्र, बुकिंग ऑफिस, पार्सल विभाग, माल गोदाम, टीसीआर ऑफिस और परिचालन प्रणाली से जुड़े कार्यालयों को शेड बनाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा और स्टेशन परिसर को पूरी तरह से खाली कर दिया जाएगा। इसके बाद स्टेशन की पुरानी इमारत को गिराने का कार्य शुरू होगा। आरपीएफ पोस्ट और जीआरपी थाने की जगह भी बदल दी जाएगी। जीआरपी थाना तथा रिहायशी क्वार्टरों को भी गिराया जाएगा।

वर्ष 1864 में बना था लुधियाना स्टेशन
लुधियाना स्टेशन का निर्माण वर्ष 1864 में हुआ था। यहां पर शुरुआती दिनों में 2 प्लेटफार्म थे। कुछ वर्ष बाद बढ़ाकर चार प्लेटफार्म किए गए। वर्ष 1996-97 में विद्युतीकरण प्रणाली से जुड़ने के बाद प्लेटफार्म की संख्या बढ़कर सात हो गई। वर्तमान समय पर लुधियाना स्टेशन से रोजाना 150 के करीब यात्री ट्रेन और 30 से ज्यादा मालगाड़ी गुजरती है। ऐसे में भविष्य की जरूरतों को देखते हुए प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने और फ्रेट प्लेटफार्म को अलग करने की योजना भी धरातल पर उतरती नजर आएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें