फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला को 100 करोड़ का तोहफा देने आ रहे हैं सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम करेंगे ताऊ देवी लाल स्टेडियम में कई परियोजनाओं शुभारंभ
विज्ञापन


- पंचकूला को 100 करोड़ का तोहफा देने आ रहे हैं सीएम
- समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला एवं उद्घाटन करेंगे। पंचकूला विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने रविवार को एक पत्रकार वार्ता में बताया कि सीएम की ओर से लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सीएम मंगलवार को कल्याण भवन बिल्डिंग सेक्टर-दो की आधारशिला रखेंगे। जिस पर लगभग 518.13 लाख रुपये खर्च होंगे और यह बिल्डिंग 31 अगस्त 2019 तक बनकर तैयार होगी। इसके अलावा डायरेक्टर स्पोर्ट्स ऑफिस बिल्डिंग ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का शुभारंभ करेंगे, जिस पर लगभग 1290 लाख रुपये खर्च हुए हैं। यह बिल्डिंग पूरी तरह एसी, कांफ्रेंस हॉल, लाइब्रेरी रूम, कैंटीन से सुसज्जित है। मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-छह में 539.54 लाख रुपये की लागत से बने कम्यूनिटी सेंटर का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि गांवों में सीवरेज की बहुत समस्या थी। जिसके लिए वह पिछले लंबे समय से आवाज उठा रहे थे। अब गांवों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगने जा रहे हैं। गांव रामगढ़, बिल्ला, कोट, खंगेसरा, सुखदर्शनपुर, खटौली, नंगल, सकेतड़ी, खंगुवाल लगभग 48 करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी लगने जा रहे हैं। जिनका निर्माण दिसंबर 2019 तक पूरा होगा। इसके अलावा कोट, जलौली, टिपरा, बिंटा में इंटर मीडियट पंपिंग स्टेशन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें