फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा बरकरार: चंडीगढ़ में अब भी कोरोना के 154 सक्रिय केस, 35 की हालत बेहद गंभीर, सभी वेंटिलेटर पर 

Mon, 05 Jul 2021 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ 

सार

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण दर 0.51 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पिछले सात दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या 0.98 प्रतिशत रही है लेकिन अभी संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन
corona patient - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ से कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। शहर में सक्रिय 154 मरीजों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। आईसीयू में भर्ती कोरोना संक्रमित 35 मरीजों की स्थिति बेहद गंभीर है। ये सभी वेंटिलेटर पर हैं। वहीं अन्य मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई पर रखा गया है। इन आंकड़ों से एक बात तो साफ जाहिर हो रही है कि भले ही संक्रमण की दर धीमी पड़ गई हो, लेकिन खतरा बरकरार है, क्योंकि एक्टिव केस में शामिल सभी मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग लोगों से संक्रमण से बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन करने की अपील कर रहा है। 

विज्ञापन


तीन अस्पतालों में ये है मरीजों की स्थिति 
कोरोना के 154 एक्टिव केस में से 88 मरीज पीजीआई में भर्ती हैं, जिनमें से 65 को ऑक्सीजन सप्लाई पर रखा गया है। वहीं 23 वेंटिलेटर पर हैं। जीएमसीएच-32 में 13 मरीज ऑक्सीजन सप्लाई पर व 4 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। वहीं, जीएमएसएच 16 में 41 मरीज ऑक्सीजन सप्लाई पर और 8 मरीज वेंटिलेटर पर रखे गए हैं। 


संक्रमण दर 0.51 फीसदी
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर में कोरोना वायरस संक्रमण दर 0.51 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पिछले सात दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या 0.98 प्रतिशत रही है। मौजूदा समय में शहर में एक्टिव केस की संख्या 154 है। वहीं अब तक 61670 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 808 मरीजों की मौत हो चुकी है। 60708 मरीज कोरोना पर जीत दर्ज कर चुके हैं। 

संक्रमण दर का कम होना इस बात की ओर संकेत कर रहा है कि हमें अभी ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि जरा सी चूक एक बार फिर हमें गंभीर स्थिति में पहुंचा सकती है। इसलिए कोरोना संक्रमण से बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन करें और जल्द से जल्द टीका लगवाएं। -डॉ. अमनदीप कंग, निदेशक स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें