फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला बस स्टैंड से बसें बंद, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला बस स्टैंड से बसें बंद, यात्री परेशान
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

- 56 लांग रूट, 32 लोकल रूट की बसें रहीं हैं बंद
- बसों का संचालन बंद होने से लोगों को हुई परेशानी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर रात 12 बजे केे बाद रोडवेज की बसों का दो दिन का चक्का जाम मंगलवार से शुरू हो गया। पंचकूला बस स्टैंड से बसें बंद होने के बाद यात्रियों को परेशानी हुई। लांग रूट और लोकल रूट की बसों का संचालन देरी से हुआ। इस कारण यात्री परेशान रहे। हरियाणा रोडवेज की 56 लांग रूट और लोकल रूट पर चलने वाली 32 बसों का संचालन बंद रहा। इस कारण यात्रियों को प्राइवेट बसों से सफर करना पड़ा।

लोकल रूट पर बसें रही बंद
कालका, पिंजौर, रायपुररानी, जीरकपुर और चंडीगढ़ जाने वाली बसों का संचालन बाधित रहा। दो से तीन बसों का संचालन नहीं हो पाया। इस कारण यात्रियों को परेशानी हुई। इसके अलावा पंचकूला बस स्टैंड से चलने वाली शिमला, दिल्ली, अमृतसर, पानीपत, हरिद्वार, सोनीपत की बसें नहीं गई। इस कारण यात्री परेशान रहे। दो से तीन बस भेजी गई तो उन्हें अंबाला में ही रोक दिया गया। तालमेल कमेटी के प्रदर्शन के बाद बसों का संचालन बाधित रहा। 17 अक्तूबर को भी तालमेल कमेटी के आह्वान पर चक्का जाम जारी रहेगा। पंचकूला बस स्टैंड के ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि बसों का संचालन चक्का जाम के बाद खराब हुआ है। लोकल रूट पर हमने बसें चलाई हैं। बस स्टैंड के ट्रैफिक इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने बताया कि बसों का संचालन चक्का जाम होने के कारण रुका है। कुछ बसें चलाई गई हैं। मनसा देवी के लिए लोकल रूट पर बसें चल रही हैं।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स को हुई परेशानी
बसों का संचालन नहीं होने के कारण स्टूडेंट्स को सबसे अधिक परेशानी हुई। पंचकूला के गांवों से आने वाले स्टूडेंट्स को समय पर बस नहीं मिली। स्टूडेंट्स कई बार इनक्वायरी पर बसों का पता करने गए लेकिन उन्हें सही जानकारी नहीं मिली।

यह कहना है यात्रियों का
दो घंटे से कर रहे बस का इंतजार
बस का इंतजार बस स्टैंड पर दो घंटे से कर रहे हैं। सुबह सेक्टर -14 राजकीय कन्या महाविद्यालय में पढने के लिए प्राईवेट बस से आए थे। प्राइवेट बस नहीं मिलने से परेशानी है। बसों का संचालन नहीं हुआ है। इस कारण घर देरी से पहुंचेंगे। - नेहा, यात्री, पिंजौर।

कालेज से पैदल आए तो पता चल बस नहीं चल रही
सुबह के समय मै कालेज अपने भाई के साथ आई थी। शाम को रोजना मै बस से घर जाती हूं। बस स्टैंड आने के बाद जानकारी मिली कि बसों का संचालन चक्का जाम के कारण देरी से हो रहा है। - शिखा, यात्री, रायपुररानी।

ग्रुप डी का पेपर छूट गया
आज मेरा ग्रुप डी का एग्जाम पानीपत में था। एग्जाम दो बजे से था। बस स्टैंड पर तीन घंटे से इंतजार करता रहा। इसके बाद भी बस का संचालन नहीं हुआ। इस कारण मेरा ग्रुप डी का एग्जाम छूट गया। - गगन, यात्री, पानीपत
विज्ञापन


रामगढ़ के लिए नहीं चली बस
सेक्टर-एक कालेज में पढ़ता हूं। रोजाना रामगढ़ बस से जाता हूं। बसें कब चलेंगी इसकी हमें कोई जानकारी नहीं मिली है। - जावेद, यात्री, रामगढ़।

दिल्ली के लिए नहीं चली कोई बस
पांच घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। दिल्ली के लिए अभी तक कोई बस नहीं गई है। इस कारण मुझे परेशानी हुई है। अब शाम को ट्रेन से दिल्ली जाऊंगा। बस का चक्का जाम होने के बाद परेशानी हुई है। - रजत, यात्री, दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें