फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडिज क्लब जुटाई मी-टू विषय संबधी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मी टू: उप जिला शिक्षा अधिकारी ने भी खुलकर उठाई आवाज
विज्ञापन

लेडिज क्लब ने जुटाई मी-टू विषय संबंधी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। लेडीज क्लब पंचकूला की ओर से मंगलवार को मीटू विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब की महिलाओं को मी टू के विषय पर जागरूक किया गया। इस मौके पर क्लब की कई महिलाओं ने अपने व अपने परिवार के सदस्यों के साथ हुई सेक्सुअल हरासमेंट के बारे में बताया। इन महिलाओं में उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता नैन भी उपस्थित रही। जिन्होंने बताया कि उनकी बेटी कुछ साल पहले स्कूल बस से घर आ रही थी तो बस के ड्राइवर ने एक अन्य स्कूल की छात्रा के गाल पर किस किया। जिसके दांतों के निशान पीड़ित छात्रा के गाल पर भी लग गए। जब उन्होंने आवाज उठाई तो उक्त छात्रा के परिजन लोक लाज के डर से शांत रहे। हालांकि, उनकी ओर से उठाई गई आवाज के बाद ड्राइवर पकड़ा भी गया और उसकी अच्छे से धुनाई भी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें