फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस-नार्थ इंडिया क्वीन के फाइनल्स में प्रतिभागियों ने दिखाए फैशन के जलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
दावियाना ने जीता नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज का खिताब
विज्ञापन


- नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस-नार्थ इंडिया क्वीन के फाइनल्स में प्रतिभागियों ने दिखाए फैशन के जलवे
- डॉ. विभा बनी नॉर्थ इंडिया क्वीन, शैली तनेजा फर्स्ट रनर अप जबकि लीना सेकेंड रनर अप रहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
अलग-अलग राउंड में डिजाइनर परिधानों में युवतियों और महिलाओं ने फैशन और जलवे बिखेरे। मौका था रामगढ़ फोर्ट में आयोजित ब्यूटी कांटेस्ट ‘नार्थ इंडिया प्रिंसेस-नार्थ इंडिया क्वीन’ के ग्रैंड फिनाले का। शो में उत्तर भारत के अलग-अलग शहरों से चुनी गई 36 फाइनलिस्ट ने अपने हूनर को प्रदर्शित कर, खूब तारीफें बटोरी। प्रतियोगिता में नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज का खिताब दावियाना के नाम रहा। शहनूर फर्स्ट रनर अप जबकि आकृति सेकेंड रनर अप रहीं। जबकि नॉर्थ इंडिया क्वीन- डॉ. विभा, शैली तनेजा फर्स्ट रनर अप जबकि लीना सेकेंड रनर अप रहीं।
कार्यक्रम में बतौर जज मौजूद मिस इंडिया वर्ल्ड-2013 में नवनीत कौर ढिल्लो ने कहा कि औरतें हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्हें किसी से कम नहीं आंका जा सकता। औरतों ने नामुमकिन को मुमकिन करके दिखाया है लेकिन फिर भी कहीं न कहीं उनके प्रति सम्मान के मामले में समाज पिछड़ रहा है। नवनीत कौर ढिल्लो ने कहा कि मौजूदा दौर में लड़कियों को कुछ भी बोल देने पर अगर लड़कियां उसे नजरअंदाज करती हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि वह डरती हैं। बल्कि वह राई का पहाड़ बनाने में यकीन नहीं रखती है, जिसे समझना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शो शुरू होने से पहले आयोजित ग्रूमिंग सेशन के बाद सभी सुंदरियां फाइनल्स के लिए पहुंची। इसके बाद रैंपवॉक, डिजाइनर और ट्रेंडिशनल राउंड, पर्सनैलिटी राउंड में भी युवतियों और महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें