फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का दो दिवसीय मंथन शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस का दो दिवसीय मंथन शिविर शुरू
विज्ञापन

भाजपा की नीतियों का जारी रहेगा विरोध: डॉ. तंवर
जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की एकजुटता से राजस्थान उप चुनावों में मिली जीत
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की ओर से पार्टी को और मजबूत बनाने के लिहाज से आयोजित दो दिवसीय मंथन शिविर में राज्य के उत्तर-पूर्व के सात जिलों के प्रतिनिधियों 500 से अधिक कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं ने हिस्सा लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल विशेष तौर भी शामिल हुए।
शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र्ीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पिछले चार वर्षों में फीडबैक के आधार पर मंथन शिविरों में भी पार्टी नेताओं से सुझाव मांगे जा रहे हैं। पहला मंथन शिविर गुरुग्राम में आयोजित किया गया था जबकि तीसरा मंथन शिविर हिसार में सात-आठ फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इन शिविरों के बाद रोहतक में 12 फरवरी को विशाल मंथन सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए डॉ. तंवर ने कहा कि यह सरकार बिल्कुल अयोग्य सिद्ध हुई है। कानून-व्यवस्था दिनोंदिन बदहाल हो रही है तो दूसरी तरफ महिलाओं पर उत्पीड़न की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

राजस्थान के उपचुनावों में कांग्रेस की शानदार विजय पर डॉ. तंवर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता का यह परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इसी तर्ज पर 2019 में भी जनता कांग्रेस को समर्थन देगी और पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी हरियाणा में आएंगे, कांग्रेस उनका खुलकर विरोध करेगी। इस मौके पर मौजूद पूर्व केन्द्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की अनुभवहीनता व अपरिपक्व फैसलों के कारण देश भारी वित्तीय संकट से जूझ रहा है। भाजपा सरकार ने जो बजट पेश किया है उससे वित्तीय संकट और भी गहराने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें