फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ सफाई और स्वच्छता का रेल अधिकारी ने किया मुआयना

विज्ञापन
विज्ञापन
अब डेबिट-क्रेडिट कार्ड से रेल यात्री खरीद सकेंगे टिकट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत अभियान के तहत चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का मंगलवार को उत्तर रेलवे कैटरिंग सीसीएम अर्चना श्रीवास्तव ने जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने मंगलवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर तीन एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) की भी शुरुआत की। इस मशीन के जरिये रेल यात्री क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिये टिकटों की खरीददारी कर सकेंगे। ट्रेनों में सफर करने के लिए यात्रियों को अब कैश लेकर लाइनों में घंटों खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी। फिलहाल स्टेशन पर तीन एटीवीएम लगाई गई हैं, जिनमें दो चंडीगढ़ जबकि एक पंचकूला रेलवे स्टेशन की तरफ है।
स्टेशन का जायजा लेने के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म पर साफ सफाई पर संतोष जाहिर किया, लेकिन ट्रैक पर मौजूद गंदगी से नाराज दिखीं। श्रीवास्तव ने वाटर कूलर, कुर्सियां और खान पान के स्टॉल पर भी साफ सफाई के निर्देश दिए। मंगलवार को सुबह करीब ग्यारह बजे सीसीएम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर पहुंची। सबसे पहले उन्होंने टॉयलेट्स और कैंटीन में स्वच्छता का मुआयना किया। इस दौरान उनके साथ अधिकारी प्रवीण गौड़ द्विवेदी, स्टेशन सुपरिंटेंडेंट टीपी सिंह भी थे। सीसीएम अर्चना श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन पर पेयजल नलों के इर्द गिर्द सफाई कराई और इसमें आ रहे पानी के सैंपल्स की भी जांच के निर्देश दिए। अधिकारी ने स्वच्छता के लिहाज से एस्केलेटर्स, प्लेटफॉर्म सहित तमाम जगहों पर सफाई का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेंकिंग के दौरान सीसीएम ने टॉयलेट से बदबू आने पर सफाई कर्मियों को फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने सभी कर्मियों को ड्यूटी के दौरान साफ यूनिफॉर्म में रहने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर फिर वॉशरूम से इस तरह की बदबू आई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें