फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिडल स्कूल रिहौड़ में विद्यार्थी व अध्यापक पीने के पानी को तरसे।

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की बिजली एक माह से ठप, पानी को तरसे बच्चे
विज्ञापन

बरवाला। खंड बरवाला के गांव रिहौड़ के मिडल स्कूल में पीने के पानी के लिए स्कूल के विद्यार्थी व अध्यापक तरस गए हैं। गांव की सरपंच मधुबाला व स्कूल इंचार्ज मोहिंद्र पाल ने बताया कि इस स्कूल की बिजली आपूर्ति करीब एक महीने से खराब है। उन्होंने इसकी शिकायत उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के बरवाला कार्यालय में कई बार दी। लेकिन बिजली विभाग ने इस स्कूल की बिजली आपूर्ति ठीक नहीं की। इस कारण स्कूल की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। विद्यार्थी व अध्यापक पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। सरपंच ने बताया कि अगर बिजली निगम ने शीघ्र ही स्कूल की बिजली आपूर्ति ठीक नहीं की गई तो वह प्रदर्शन कर डीसी को शिकायत ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें