फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट ग्रेजुएशन की पहली लिस्ट जारी, ग्रेजुएशन की कक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्ट ग्रेजुएशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी, ग्रेजुएशन की कक्षाएं शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कालका।
अरुणा आसफ अली सरकारी कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स एमए हिंदी व एम कॉम की पहली मेरिट लिस्ट मंगलवार को सूचना पटल पर लगा दी गई। मंगलवार को सुबह कॉलेज खुलते ही आवेदकों का कालेज में आना-जाना शुरू हो गया था। वहीं करीब 11 बजे कालेज प्रशासन की ओर से मेरिट लिस्ट लगा दी गई। बता दें कि कालका कॉलेज में एमए हिंदी की कुल 40 व एम कॉम की 60 सीटों के लिए आवेदन किए गए थे। वहीं एमए हिंदी में 14 व एमकॉम में 40 आवेदकों के नाम मेरिट लिस्ट में प्रकाशित थे। जानकारी देते हुए कार्यवाहक प्रिंसिपल टीएन सैनी ने बताया कि एमए हिंदी के लिए कुल 14 व एमकॉम के लिए कुल 40 आवेदकों ने ही आवेदन किया था। इन सभी के नाम पहली मेरिट लिस्ट में आ गए हैं। फिलहाल एमए हिंदी की 26 व एम कॉम की 20 सीटें खाली हैं। अगर किसी कारणवश कोई आवेदन नहीं कर पाया और वह इन कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहता है तो कालेज दोबारा ऑनलाइन पोर्टल खुलवा सकता है।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रिंसिपल टीएन सैनी ने बताया कि ग्रेजुएशन के लेक्चर मंगलवार से शुरू हो गए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को हिदायत दी है कि सभी अपने लेक्चर सुचारु रूप से लगाएं। उन्होंने बताया कि नियमानुसार अगर कोई विद्यार्थी लगातार 6 दिन अनुपस्थित रहा तो उसका नाम काट दिया जाएगा। इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें