फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार से कावडिय़ों का जल लेकर आना शुरू।

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला में कांवड़ियों के लिए लगे छह शिविर
विज्ञापन

बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर हरिद्वार व नीलकंठ सहित अन्य स्थानों से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों का भारी संख्या में आना जारी है। इनके लिए छह शिविर लगाए गए हैं। कांवड़ियों के ठहरने, खाने-पीने, नहाने-धोने सहित सभी सुविधाओं के लिए बागवाली, मौली, बरवाला ढाबों के पास स्थित शिव मंदिर, प्लाजा पैलेस, बाईपास बरवाला, जलौली, मट्टावाला, रामगढ़, मौली सहित अन्य स्थानों पर शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में कांवड़ियों के लिए स्वच्छ खाना, बिस्तर, दवाएं, स्नानघर व व्रत वाले कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बतौड़ के प्लाजा पैलेस में नीलकंठ महादेव क्लब ने सबसे बड़ा शिविर लगाया है। रामगढ़ पुलिस चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि कांवड़ियों के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। रामगढ़ एरिया में करीब 6 शिविर लगे हैं। बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज भगवान दास ने बताया कि बरवाला के तहत कांवड़ियों के लिए करीब 4 शिविर लगाए हैं। शिविर पुलिस की निगरानी में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें