वर्ल्ड डांस डे के उपलक्ष्य में कैपिटल कॉम्प्लेक्स में 15 हजार बच्चे डांस कर वर्ल्ड रिकार्ड तोडे़ंगे। आप भी जल्दी से रजिस्ट्रेशन करा लीजिए। इसके लिए ट्राइसिटी के स्कूलों, कॉलेजों और से स्टूडेंट्स चुने जाएंगे। चंडीगढ़ पर्यटन विभाग और नौटंकी बॉक्स कंपनी की ओर से इस इवेंट का आयोजन किया जा रहा है।
पर्यटन विभाग की ओर से ट्राइसिटी के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को लेटर भेजा गया है कि बच्चों को हिप-हॉप और पॉलीवुड डांस के लिए ट्रेनिंग दी जाए। इसके बाद इनका चयन किया जाएगा। इस डांस प्रोग्राम के माध्यम से बच्चों को कुपोषण से बचाने का संदेश देंगे। वहीं दंगल मूवी के स्टार अनन्या भी 20 से 22 अप्रैल तक इसे प्रमोट करेंगी।
अभी तक ये बनें हैं रिकार्ड
29 अप्रैल को होने वाले इवेंट से पहले पहले के रिकॉर्ड में फरवरी 2017 को कर्नाटक में प्रोग्राम हुआ था। इसमें 9219 स्टूडेंट्स, वहीं 2015 में अमृतसर में 8726 और मुंबई 2012 में हुए इवेंट में 4428 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। चंडीगढ़ प्रशासन ने इस इवेंट को लेकर जिम्मेदारी टूरिज्म डिपार्टमेंट को सौंपी है जो नौटंकी बॉक्स नाम की फर्म के साथ मिलकर इस इवेंट की तैयारियों में जुट गया है।