फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में घटने लगे मामले: 2894 नए संक्रमित मिले, 15 ने तोड़ा दम, पहले दिन 22 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे स्कूल

Tue, 01 Feb 2022 10:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार ने एक जनवरी से स्कूलों को बंद कर दिया था। इसके बाद 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया था। 13 जनवरी से 50 फीसदी स्टाफ को रोस्टर अनुसार स्कूल बुलाया जाने लगा, जबकि बच्चों की छुट्टियां 26 जनवरी तक बढ़ा दीं। 28 जनवरी को एक फरवरी से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना संक्रमण दर धीमी होनी शुरू हो गई है। साथ ही कोरोना को हराने वालों की संख्या बढ़ रही है। गंभीर बात ये है कि मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को 15 मरीजों की मौत दर्ज की गई। गुरुग्राम, पानीपत, पंचकूला, फतेहाबाद में 2-2 और हिसार, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, झज्जर और कैथल में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। पिछले 24 घंटों में 2894 नए संक्रमित मिले और 5720 रोगी ठीक हुए।

विज्ञापन


प्रदेश में दैनिक संक्रमण दर घटकर 9.83 फीसद पर पहुंच गई है और रिकवरी रेट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जोकि 96.53 फीसद पर पहुंच चुकी है। मृत्यु दर 1.08 फीसदी है। नए केसों की बात करें तो 22 जिलों में सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 909, फरीदाबाद में 224, हिसार व रोहतक में 105-105, सोनीपत में 191, पंचकूला में 207, यमुनानगर में 119, भिवानी में 186, नारनौल में 129 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही सबसे कम कैथल में 15, नूंह में 18 और चरखी-दादरी में 13 मरीज मिले।

22 फीसदी विद्यार्थी ही पहुंचे स्कूल
हरियाणा के सरकारी स्कूल मंगलवार से 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए खुल गए। पहले दिन मंगलवार को 22 फीसदी विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। 255 को तापमान 99 से अधिक निकलने पर घर लौटा दिया गया। कोविड के कारण पहली डोज लगा चुके 50 फीसदी बच्चे ही स्कूल बुलाए गए थे। प्रदेश में 10वीं से 12वीं के 3364 स्कूल हैं, जिनमें 5,58,962 बच्चे पढ़ते हैं। उनमें से 2,79,478 को बुलाया गया था। पहले दिन 62,133 विद्यार्थियों ने ही हाजिरी दर्ज कराई। 
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग ने बच्चों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं की है। ऑनलाइन पढ़ाई जारी है, इसलिए बच्चे स्वेच्छा से स्कूल आ सकते हैं। स्कूलों में प्रवेश से पहले बच्चों का पहली डोज लगने का प्रमाण पत्र जांचा गया। जींद, हिसार और फतेहाबाद में सबसे अधिक बच्चे स्कूल पहुंचे। मेवात, कैथल, पंचकूला में सबसे कम बच्चे पहले दिन पहुंचे।

अंबाला में 2676, भिवानी में 2331, चरखी दादरी में 1424, फरीदाबाद में 2937, फतेहाबाद में 5107, गुरुग्राम में 3418, हिसार में 5022, झज्जर में 3172, जींद में 7045, कैथल में 490, करनाल में 3585, कुरुक्षेत्र में 2302, महेंद्रगढ़ में 4223, नूंह में 451, पलवल में 1146, पंचकूला में 904, पानीपत में 3454, रेवाड़ी में 1054, रोहतक में 2735, सिरसा में 3785, सोनीपत में 3695 व यमुनानगर में 1177 बच्चों ने पहले दिन स्कूलों में पढ़ाई की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें