पूरे कोरोना काल में सबसे अधिक हिसार जिले में 1166 मरीजों की मौतें हुई हैं। इसके बाद गुरुग्राम में 980, फरीदाबाद 739, भिवानी 662, पानीपत 656, अंबाला 536, करनाल 594, पंचकूला 410, सिरसा 530, रोहतक 534 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसी प्रकार, सोनीपत 274, यमुनानगर 454, कुरुक्षेत्र 383, जींद 540, रेवाड़ी 224, झज्जर 335, फतेहाबाद 494, कैथल में 366 की मौत हुई है। सबसे कम मौत नूंह जिले में 130, चरखी दादरी 142, पलवल में 153 और महेंद्रगढ़ 160 मौत दर्ज की गई हैं।
15 ने तोड़ा दम, 1440 नए केस
हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 15 मरीजों ने दम तोड़ दिया है, जबकि 1440 नए मरीज मिले हैं। सोनीपत में 5, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र में 2-2, सिरसा, यमुनानगर, झज्जर और कैथल में एक-एक मरीज की मौत दर्ज की गई। संक्रमण दर 4.46 है और रिकवरी दर 98.11 प्रतिशत है। नए केसों में गुरुग्राम में 413, फरीदाबाद 115, हिसार 70, सोनीपत 54, करनाल 44, पानीपत 17, पंचकूला 52, अंबाला 43, सिरसा 36, यमुनानगर 181, भिवानी 72, कुरुक्षेत्र 35, महेंद्रगढ़ 50, जींद 23, रेवाड़ी 41, झज्जर 74, फतेहाबाद 10, कैथल 23, पलवल 6, चरखी दादरी 25 और नूंह में 20 नए मरीज मिले हैं।
पहले के मुकाबले संक्रमण दर में काफी कमी आई है, जहां तक मौत के मामलों की बात है तो पहले से ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों की मौत हुई है। इनके साथ ही उम्र दराज लोग भी इनमें शामिल हैं। लोगों को चाहिए कि वह कोरोना से बचाव के लिए पर्याप्त एहतियात बरतें। -डॉ. ध्रूव चौधरी, नोडल अधिकारी।