फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन छुट्टियों का एलान, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे हरियाणा के सभी स्कूल

Sat, 23 Dec 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 25 दिसंबर से 15 दिन का शीतकालीन अवकाश रहेगा। 8 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां होंगी। सरकारी के साथ ही ऐडिड व निजी स्कूलों को भी छुट्टियां करनी होंगी।
विज्ञापन


सहायता प्राप्त व निजी स्कूल मनमानी नहीं कर पाएंगे। सेकेंडरी शिक्षा विभाग के निदेशक राजीव रतन ने बताया कि सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश होगा। सभी डीसी, जिला शिक्षा एवं मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेशों की कड़ाई से पालन कराने केनिर्देश दिए गए हैं। हरियाणा स्टेट कमीशन फार प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स के चेयरपर्सन को भी इस संबंध में पत्र भेजा गया है। स्कूलों में शीतकालीन अवकाश छात्रों का अधिकार है।

कोई भी निजी या ऐडिड स्कूल इसे लेकर मनमर्जी नहीं कर सकता। इन दिनों सर्दी का प्रकोप सामान्य से अधिक रहता है, इसलिए अवकाश करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद में अधिक ठंड पड़ने पर अल्प अवधि के लिए अवकाश का निर्णय डीसी पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें