शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को 15 और बागियों को पार्टी से निकाल दिया। यह कार्रवाई नगर निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में उतरे शिअद नेताओं पर की गई है।
यह बागी फिरोजपुर, निहाल सिंह वाला, मुकेरियां, नवांशहर और बंगा से संबंधित हैं। कुछ दिन पहले भी शिअद 85 ऐसे बागियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा चुका है।