पंजाब में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में एक बार फिर तेजी दिखने लगी है। सोमवार को राज्य में कोरोना संक्रमण से 14 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 5941 पहुंच गई है। इसके अलावा 1239 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 189620 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 5205020 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 189620 दर्ज की गई है। 175659 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 127 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 18 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना पहले स्थान पर है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 1038 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 734 और पटियाला में 524 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। सोमवार को अमृतसर में 1, बठिंडा में 1, होशियारपुर में 1, जालंधर में 7, लुधियाना में 2, एसबीएस नगर में 2 मरीजों की मौत हो गई।