फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मेडिकल अफसरों के 1390 पदों पर होगी भर्ती, राज्यपाल ने दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पंजाब सरकार जल्द भर्ती प्रक्रिया करेगी शुरू, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी पूरी
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मेडिकल अफसरों के 1390 नए पद सृजित करने की मंजूरी दे दी है, जिससे प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी की बड़ी समस्या हल हो जाएगी। राज्यपाल की मंजूरी के बाद स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की तरफ से इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन भी इस मांग को लेकर पिछले काफी दिनों संघर्ष कर रही थी। सभी सरकारी अस्पतालों में एसोसिएशन के बैनर तले ओपीडी बंद करके डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे थे। यही कारण है कि एसोसिएशन ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। एसोसिएशन के प्रधान अखिल सरीन ने कहा कि नए पद सृजित होने से अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी समस्या हल होगी, क्योंकि इससे पहले 400 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया का काम पहले से ही चल रहा है। विभाग की तरफ से 23 जिलों अस्पतालों में 577 मेडिकल अफसरों की भर्ती की जाएगी। इसी तरह 23 सब डिवीजनल अस्पतालों में 813 मेडिकल अफसरों के पदों पर भर्ती होगी। जिला अस्पताल अमृतसर में 24, बरनाला में 30, जालंधर में 32, लुधियाना में 24 और मोहाली में भी 24 पद सृजित करने की मंजूरी दी गई है। सब डिवीजनल अस्पताल राजपुरा में 18, आनंदपुर सहिब 18, नंगल 24, खरड़ 20 और डेराबस्सी में 20 पद सृजित करने की मंजूरी दी गई है। इससे पहले कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें