फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: पंजाब में 137 और हरियाणा में 54 संक्रमित मिले, दोनों राज्यों में 10-10 मरीजों ने तोड़ा दम

Tue, 06 Jul 2021 12:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब और हरियाणा में कहर बरपाने वाली कोरोना की दूसरी लहर अब शांत है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से पंजाब और हरियाणा में 20 मरीजों ने दम तोड़ा। वहीं पंजाब में सोमवार को ब्लैक फंगस के पांच नए मामले सामने आए हैं। हरियाणा में पिछले एक हफ्ते में ब्लैक फंगस के 64 मामले सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोरोना संक्रमण से सोमवार को 10 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 137 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। अब तक सूबे में 16122 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में सोमवार को हुई 10 मौतों में बठिंडा में 2, फरीदकोट 1, फिरोजपुर में 1, एफजी साहिब में 1, होशियारपुर में 2, कपूरथला में 1, लुधियाना में एक और मुक्तसर का एक मृतक शामिल है।

विज्ञापन


वहीं पंजाब में ब्लैक फंगस से सोमवार को पांच नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों की संख्या 610 पहुंच गई है। 544 मामले पंजाब से संबंधित हैं, अन्य 66 मामले दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं। अब तक ब्लैक फंगस से राज्य में 51 लोगों की मौत हो चुकी है।

हरियाणा में 54 संक्रमित मिले, 10 की मौत
हरियाणा में बीते 24 घंटे में 54 नए कोरोना संक्रमित मिले और 10 मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 9496 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक दिन में कोरोना से गुरुग्राम में 4, सोनीपत में 2, हिसार में 5, अंबाला में 1, करनाल में 4, पानीपत में 1, रोहतक में 2, पंचकूला में 1, कुरुक्षेत्र में 3, सिरसा में 2, भिवानी में 4, झज्जर में 1, पलवल में 10, फतेहाबाद में 3, कैथल में 2 कोरोना पॉजिटिव मिले। गुरुग्राम में 1, हिसार में 2, पानीपत में 2, यमुनानगर में 1, फतेहाबाद में 1, भिवानी में 1, सिरसा में 1, कैथल में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई।
विज्ञापन

 
ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या पहुंची 1597
हरियाणा में ब्लैक फंगस से सर्वाधिक 399 मरीज रोहतक के हैं। कोरोना के बाद हरियाणा में ब्लैक फंगस ने पैर पसार रखे हैं। सोमवार को कुल केसों की संख्या बढ़कर 1597 पहुंच गई। गत सप्ताह 1533 केस सामने आए थे। इस तरह एक सप्ताह में ब्लैक फंगस के 64 नए केस आए हैं।

अब तक कहां-कितने केस मिले
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक अंबाला में 9, भिवानी 6, फरीदाबाद 141, फतेहाबाद 6, गुरुग्राम 325, हिसार 378, झज्जर 10, कैथल 2, कुरुक्षेत्र 1, करनाल 113, नूंह 48, पंचकूला 13, पानीपत 73, रेवाड़ी 5, रोहतक 399, सिरसा में 54 ब्लैक फंगस के केस आ चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें