फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारजाह जाने के लिए किराया हुआ दोगुना, आने का सस्ता

Thu, 08 Sep 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
indigo - फोटो : indigo
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शारजाह के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट से दो गुना किराया खर्च करके जाना पडे़गा। वहीं शारजाह से चंडीगढ़ आने में इसका आधा किराया लगेगा। 15 सितंबर को एयरपोर्ट से पहली इंटरनेशनल फ्लाइट शारजाह के लिए जाएगी। इसका किराया 11472 रुपये हो गया है। वहीं शारजाह से चंडीगढ़ आने का किराया 5729 रुपये है।
विज्ञापन


एयर इंडिया की इस फ्लाइट की 130 सीटें बुक हो चुकी हैं। इसमें कुल 180 सीटें हैं। जहां 30 अगस्त तक इसका किराया आने-जाने का 12 हजार रुपये के पास था। टूर एंड ट्रेवल कंपनी के मालिक केएल बंसल ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह में इसका किराया बढ़ गया है।

आने वाले दिनों में जाने का किराया 16 से 18 हजार रुपये तक पहुंच सकता है। एयर इंडिया की फ्लाइट सोमवार, वीरवार और शनिवार को चलेगी। वहीं इस फ्लाइट से पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पंजाब के टूरिज्म, आईटी हब को प्रमोट करने के लिए शारजाह जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमिग्रेशन काउंटर जल्द होगा शुरू

इंड‌िगो की फ्लाइट - फोटो : demo
इमिग्रेशन काउंटर जल्द होगा शुरू
इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने में आठ दिन बाकी हैं। आठ दिन में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन काउंटर बनाया जाएगा। साथ ही कस्टम का ऑफिस भी शुरू किया जाएगा।

वहीं अच्छे रेस्टोरेंट के लिए भी टेंडर जल्द निकाला जाएगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि इंटरनेशनल फ्लाइट को लेकर एयरपोर्ट की तैयारी दुरुस्त की जा रही है। जल्द ही वाई फाई काउंटर सहित यहां पर एटीएम बढ़ाए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें