फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना से 30 की और मौत, हरियाणा में 13 मरीजों ने गंवाई जान

Wed, 09 Dec 2020 02:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

हरियाणा में कई दिन के बाद कोरोना वायरस से मौत के आंकड़ा कुछ कम हुआ है। 24 घंटे में 13 और संक्रमितों ने दम तोड़ा है, जबकि 313 मरीजों की हालत नाजुक है। 1391 नए लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं तो वहीं 1557 मरीज ठीक भी हो गए हैं। गुरुग्राम में एक, हिसार में चार, अंबाला में एक, भिवानी में दो, फतेहाबाद में दो, कैथल में दो व जींद में एक मरीज की संक्रमण से मौत हो गई है।

विज्ञापन


उधर, हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 246679 हो गई है, जिसमें 232108 मरीज ठीक हो गए हैं। 11947 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 94.09 प्रतिशत पहुंच गई है। संक्रमण की दर घटकर 6.49 प्रतिशत है। मृत्यु दर भी 1.06 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने एहतियातन 263576 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस में रखा है। 40472 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।


पंजाब में संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी, 30 की हुई मौत
पंजाब में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। मंगलवार को राज्य में कोरोना से 30 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 4964 पहुंच गई है। इसके अलावा 1071 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 157331 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 3395729 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 157331 दर्ज की गई है। 145093 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 163 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 14 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना पहले स्थान पर है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 923 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 585 और पटियाला में 448 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। मंगलवार को अमृतसर में 1, बरनाला में 2, बठिंडा में 1, फतेहगढ़ साहिब में 1, फाजिल्का में 2, गुरदासपुर में 1, होशियारपुर में 4, जालंधर में 3, लुधियाना में 4, एसएएस नगर में 4, पठानकोट में 2, पटियाला में 4, रोपड़ में 1 मरीज की मौत हो गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें