पंजाब सरकार ने मंगलवार को मोहाली के एसएसपी समेत आठ जिलों के एसएसपी समेत 13 आईपीएस और 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक आईजीपी इंटेलिजेंस नरेश अरोड़ा को आईजीपी क्राइम लगाया गया है जबकि आईजीपी क्राइम प्रवीण कुमार सिन्हा को आईजीपी इंटेलिजेंस नियुक्त किया गया है।
आईजीपी इंटेलिजेंस और पंजाब पुलिस मुख्यालय के आईजीपी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे जितेंद्र सिंह औलख को अब आईजीपी पुलिस मुख्यालय लगाया गया है। अन्य अधिकारियों में डीआईजी इंटेलिजेंस गुरशरण सिंह संधू को डीआईजी / ज्वाइंट डायरेक्टर एमआरएस पीपीए फिल्लौर, 82वीं बटालियन पीएपी चंडीगढ़ के कमांडेंट हरचरण भुल्लर को मोहाली का एसएसपी लगाया गया है, जबकि मोहाली के एसएसपी कुलदीप सिंह को एसएसपी तरनतारन नियुक्त किया गया है। इसी तरह एसएसपी फतेहगढ़ साहिब अलका मीना को एसएसपी नवांशहर लगाया गया है।
एआईजी एसपीयू पंजाब गौरव गर्ग को एसएसपी मोगा, एसएसपी नवांशहर दीपक हिलोरी को एसएसपी फाजिल्का, एसएसपी मोगा गुलनीत सिंह को एसएसपी मानसा, एआईजी परसोनल सीपीओ अमनीत कौंडल को एसएसपी फतेहगढ़ साहिब, एआईजी कम्युनिटी पुलिसिंग और 36 वीं बटालियन पीएपी बहादुरगढ़ का चार्ज संभाल रहे अखिल चौधरी को एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो पंजाब, कमांडेंट पीआरटीसी भूपेंद्र सिंह को डीसीपी अमृतसर, एआईजी एलआईयू लुधियाना संदीप गोयल को एसएसपी फिरोजपुर, एसएसपी मानसा मनधीर सिंह को एसएसपी विजिलेंस ब्यूरो, एसएसपी तरनतारन दर्शन सिंह मान को कमांडेंट पीआरटीसी जहां खेला, एसएसपी फिरोजपुर प्रीतम सिंह को एआईजी वेलफेयर पंजाब, एसएसपी फाजिल्का पाटील केतन बलीराम को कमांडेंट 9 वीं बटालियन पीएपी अमृतसर लगाया गया है। पीपीएस अधिकारी अरुण सैनी, जो कि डीजीपी के स्टाफ आफिसर के तौर पर तैनात थे, प्रिंसिपल सीआईडी ट्रेनिंग स्कूल पंजाब चंडीगढ़ में नियुक्त करते हुए डीजीपी के स्टाफ ऑफसर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।