फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना से 27 मरीजों की मौत, हरियाणा में 13 और ने गंवाई जान

Tue, 13 Oct 2020 12:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना से 13 और मरीजों की मौत हो गई है। जबकि 240 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। गुरुग्राम में एक, पानीपत में दो, हिसार में तीन, झज्जर में दो, भिवानी में दो, कुरुक्षेत्र में एक व सिरसा में दो मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है। 24 घंटों में 1066 नए संक्रमण के मरीज सामने आए हैं, जबकि 1225 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं पंजाब में कोरोना से सोमवार को 27 की मौत हो गई। वहीं 581 नए मामले आए हैं। 

विज्ञापन


हरियाणा में कुल मरीजों की संख्या 143221 हो गई है। जिसमें 131228 मरीज ठीक हो गए हैं। 10401 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त है। मरने वालों का आंकड़ा 1592 पहुंच गया है। रिकवरी रेट 91.63 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.44 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 150878 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा है। जबकि 5487 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।

24 घंटे में फरीदाबाद में 162, गुरुग्राम में 274, सोनीपत में 50, रेवाड़ी में 64, अंबाला में 28, रोहतक में 44, पानीपत में 18, करनाल में 21, हिसार में 61, पलवल में 15, पंचकूला में 47, महेंद्रगढ़ में 24, झज्जर में 28, भिवानी में 19, कुरुक्षेत्र में 51, नूंह में 0, सिरसा में 42, यमुनानगर में 39, फतेहाबाद में 19, कैथल में 18, जींद में 40 व चरखी दादरी में 2 नए मरीज सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेवार कुल मरीजों की संख्या

अब तक फरीदाबाद में 21636, गुरुग्राम में 23815, सोनीपत में 8976, रेवाड़ी में 6458, अंबाला में 8515, रोहतक में 6637, पानीपत में 7675, करनाल में 7868, हिसार में 7512, पलवल में 2916, पंचकूला में 6640, महेंद्रगढ़ में 3883, झज्जर में 2845, भिवानी में 3137, कुरुक्षेत्र में 6113, नूहं में 1189, सिरसा में 4368, यमुनानगर में 4659, फतेहाबाद में 2572, कैथल में 2684, जींद में 2395 व चरखी दादरी में 728 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। 

अब तक ठीक मरीजों का आंकड़ा
फरीदाबाद में 20493, गुरुग्राम में 21197, सोनीपत में 8481, रेवाड़ी में 5894, अंबाला में 8129, रोहतक में 5865, पानीपत में 7254, करनाल में 7298, हिसार में 6486, पलवल में 2803, पंचकूला में 6126, महेंद्रगढ़ में 3541, झज्जर में 2613, भिवानी में 2915, कुरुक्षेत्र में 5563, नूंह में 1106, सिरसा में 3869, यमुनानगर में 4295, फतेहाबाद में 2292, कैथल में 2410, जींद में 2050 व चरखी दादरी में 548 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

पंजाब में कोरोना से 27 की मौत
पंजाब में कोरोना से सोमवार को 27 की मौत हो गई। वहीं 581 नए मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 22 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं अब तक संदिग्ध मामलों की संख्या 2167731 हो गई हैं। नमूनों की संख्या 22362 और पॉजिटिव मरीजों की संख्या 124535 हो गई है। ठीक हुए मरीजों की संख्या 112417 और सक्रिय मामलों की संख्या 8258 है। अब तक 3860 मौतें हुई हैं।

सोमवार को लुधियाना में 62, जालंधर में 82, पटियाला में 14, अमृतसर में 48, एसएएस नगर में 58, गुरदासपुर में 38, बठिंडा में 54, होशियारपुर में 35, संगरूर में 8, फिरोजपुर में 28, पठानकोट में 34, कपूरथला में 21, फरीदकोट में 17, मोगा में 2, मुक्तसर साहिब में 15, बरनाला में 11, फाजिल्का में 12, फतेहगढ़ साहिब में 6, रोपड़ में 4, तरनतारन में 5 मानसा में 18 और एसबीएस नगर में 9 हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें