फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब, चार घंटे में निपटा दीं 13 शिकायतें

Wed, 01 Jan 2014 08:50 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई एवं परिवहन विभाग के मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला ने जिला सचिवालय के सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 13 शिकायतों का निपटारा किया और सेक्टर 19 के लोगों को बड़ी राहत दी।
विज्ञापन


बड़ी बात यह है कि जिन शिकायतों पर महीनों से निर्णय नहीं लिया जा सका था, उन पर महज चार घ्ांटे में निर्णय ले लिया गया।

यहां की मंडी में कथित अवैध कब्जे से संबंधित शिकायत सुनने के बाद जडौला ने फैसला सुनाया कि सेक्टर-19 में भी सप्ताह में एक दिन रविवार को सब्जी मंडी लगेगी।

बैठक में एजेंडा के मुताबिक कुल 15 शिकायतें रखी गई थीं, जिनमें  अधिकतर समस्याएं बिजली एवं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से संबंधित थीं।

सेक्टर-16 में सुधरेगा शौचालयों का हाल
द ग्रेटर पंचकूला को-ऑर्डिनेशन कमेटी की अध्यक्ष रंजीता मेहता ने सेक्टर-16 की मार्केट की बदहाली की शिकायत की।

उपायुक्त ने हुडा और नगर निगम को निर्देश दिए कि मार्केट में शौचालय का निर्माण करवाएं और जहां पहले से ही हैं, उनकी मरम्मत कराएं। साथ ही मार्केट कमेटी से ताल-मेल करके शौचालयों के रख-रखाव के लिए नियुक्ति करें।
विज्ञापन


देवीनगर को हुडा देगा पानी
देवीनगर, सेक्टर-तीन निवासी हरिराम, भाग सिंह, जीत सिंह ने गांव में पेयजल समस्या की शिकायत करते हुए कहा कि उनके गांव में ट्यूबवेल काफी समय से खराब है।

उपायुक्त ने हुडा को निर्देश दिए कि जब तक  पानी का कोई निश्चित समाधान नहीं हो जाता, तब तक देवीनगर को पानी उपलब्ध करवाएं।

बुढ़ापा पेंशन नहीं मिलने का दर्द
पिंजौर के मल्लाह निवासी 70 वर्षीय दयाल सिंह ने शिकायत में बताया कि वह एचएमटी से सेवानिवृत्त हैं, लेकिन पिछले डेढ़ वर्ष से उनकी बुढ़ापा पेंशन बंद कर दी गई है।

उनके पास एचएमटी से प्राप्त नो पेंशन का प्रमाण पत्र भी है। जवाब में संबंधित अधिकारी ने कहा कि चूंकि वह एचएमटी से सेवानिवृत्त हैं, इसलिए हरियाणा सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत विभाग उन्हें पेंशन देने में असमर्थ हैं।

इस पर उपायुक्त पंचकूला डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि इस संबंध में पत्राचार के बाद कोई निर्णय लिया जा सकता है।  

अभयपुर से ठेका शिफ्ट करने की मांग
वार्ड नंबर 13 के पार्षद रविकांत स्वामी ने शिकायत की कि गांव अभयपुर के आशियाना की दीवार के साथ स्थित देशी शराब के ठेके को हटवाने की मांग की।

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि समिति के सभी सदस्य इस संबंध में लिखकर दें, ताकि अगली बार यह जगह ठेके में शामिल न हो। क्योंकि, हुडा दो वर्षों के लिए अलॉटमेंट देती है।

नौ सदस्यीय कमेटी बनी
मुख्य संसदीय सचिव की अध्यक्षता में ही जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्यों में से नौ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। सदस्यों की शिकायतों को कमेटी एजेंडे में शामिल करेगी।

कमेटी में पंचकूला से एसके  नैयर, भारत भूषण बंसल, सुनील वशिष्ठ, रायपुररानी से विजय मोहन वर्मा, बरवाला से संत सिंह सरपंच बतौड़, खंड मोरनी से  बिमला ठाकुर, पिंजौर खंड से मास्टर अच्छरू राम, लज्जा राम चौधरी और कालका से सुषमा रावल शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें