फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड: 12 वीं और 10 वीं की परीक्षाओं की तारीख घोषित, यहां देखें पूरी डेटशीट

Fri, 11 Jan 2019 10:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सेकेंडरी और और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) की डेटशीट जारी कर दी है। 12वीं की परीक्षाएं 7 मार्च से 3 अप्रैल तक चलेंगी। 10वीं की परीक्षाएं 8 मार्च से आरंभ होकर 30 मार्च तक चलेंगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. जगबीर सिंह ने बताया परीक्षार्थियों के लिए दोपहर 12:30 बजे से शाम 03:30 बजे तक एक ही सत्र का समय निर्धारित किया गया है। 

विज्ञापन


परीक्षाओं की डेटशीट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षाओं की डेटशीट देख सकते हैं। 10वीं कक्षा का पहला पेपर अंग्रेजी विषय का है और अंतिम पेपर आईटी एवं आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी) विषय का होगा। 12वीं कक्षा का पहला पेपर भी अंग्रेजी विषय का है और अंतिम पेपर  खुदरा/सुरक्षा/ऑटोमोबाइल/आईटी व आईटीईएस/शारीरिक शिक्षा आदि विषय का है। 

विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड की विस्तृत डेटशीट

सांकेतिक तस्वीर
10वीं कक्षा की डेटशीट
8 मार्च- अंग्रेजी
11 मार्च- हिंदी
13 मार्च -शारीरिक और स्वास्थ्य शिक्षा
16 मार्च- सामाजिक विज्ञान
19 मार्च- संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, ड्राइंग, कृषि
25 मार्च- विज्ञान
29 मार्च- गणित
30 मार्च- आईटी एवं आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी)

कक्षा 12वीं की डेटशीट 
7 मार्च    अंग्रेजी (कोर/एच्छिक)
9 मार्च    हिंदी (कोर/एच्छिक)/हिंदी कोर के एवज में अंग्रेजी विशेष विषय
12 मार्च    भौतिकी विज्ञान/अर्थशास्त्र
13 मार्च    ललित कला (सभी विकल्प)
14 मार्च    इतिहास/बायोटेक्नोलॉजी
15 मार्च    संगीत/कंप्यूटर विज्ञान 
16 मार्च    आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी)
18 मार्च    गणित
19 मार्च    सैनिक विज्ञान/कृषि/नृत्य (सभी विकल्प)
22 मार्च    भूगोल
25 मार्च    पंजाबी
26 मार्च    राजनीति विज्ञान
27 मार्च    रसायन विज्ञान/लेखांकन/लोक प्रशासन
28 मार्च    शारीरिक परीक्षा
29 मार्च    समाज शास्त्र/उद्यमिता 
30. मार्च    मनोविज्ञान/जीव विज्ञान/दर्शन शास्त्र/व्यवसायिक अध्यन
1 अप्रैल    गृह विज्ञान
2 अप्रैल    संस्कृत/उर्दू
3 अप्रैल खुदरा/सुरक्षा/आटोमोबाइल/आईटी व आईटीईएस/रोगी देखभाल सहायक/शारीरिक शिक्षा और खेल/सौंदर्य और कल्याण/कार्यालय सचिवशिप और स्टेनोग्राफी (हिंदी/अंग्रेजी)/पर्यटन एवं आतिथ्य/कृषि धान की खेती/मीडिया एनीमेशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें