फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सुधर रहे हालात: 6457 नए पॉजिटिव मिले, 14734 ने दी कोरोना को मात

Fri, 21 May 2021 02:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में अब कोरोना से हालात सुधर रहे हैं। प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या संक्रमितों से काफी अधिक है। 18 जिलों में संक्रमित से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। 34 दिन बाद हरियाणा में कोरोना के सबसे कम 6457 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में गुरुवार को 34 दिन के बाद सबसे कम 6457 पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 14734 लोगों ने कोरोना से जीत हासिल की। एक दिन का पॉजिटिविटी रेट 10.84 प्रतिशत रहा है। इस समय एक्टिव केस 63352 हैं। सबसे राहत की बात ये है कि प्रदेश में रिकवरी रेट 90.38 फीसद पहुंच गई है। वहीं, कुल संक्रमण रेट 8.52 फीसदी है। मृत्यु दर एक फीसद पर पहुंच गई है। 18 जिलों में नए केसों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। इससे पहले 16 अप्रैल को 6277 केस आए थे।

विज्ञापन


129 कोरोना मरीजों की मौत
गुरुवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 129 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इनमें गुरुग्राम-फरीदाबाद 8-8, सोनीपत-रेवाड़ी 5-5, हिसार 11, अंबाला-पंचकूला-सिरसा 7-7, भिवानी-करनाल 11-11, पानीपत-रोहतक 6-6, कुरक्षेत्र 4, यमुनानगर-चरखी दादरी-झज्जर 5-5,  महेंद्रगढ़-पलवल 2-2, फतेहाबाद-कैथल 3-3, जींद 12, नूंह में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें