फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 1275 नई बसें, 2500 करोड़ रुपये की खरीद को मंजूरी

Mon, 10 Oct 2022 06:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नई बसों की खरीद के बाद हरियाणा रोडवेज के बेड़े में बसों की कुल संख्या 3901 हो जाएगी। इस समय रोडवेज के पास 2626 बसें हैं। नई बसों के आने से बड़े शहरों में सिटी बस सर्विस की सेवा दी जाएगी। मिनी बसों को सिटी सर्विस के लिए प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा रोडवेज के बेड़े में जल्द ही 1275 नई बसें शामिल की जाएंगी। इन बसों में 1000 नॉन एसी बसें, 150 एसी बसें और 125 मिनी बसें शामिल हैं। सोमवार को यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी) और विभाग उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (डीएचपीपीसी) की बैठक में बसों की खरीद को मंजूरी प्रदान की गई। इसके अलावा, पुलिस विभाग ने भी 52 सीटर वाली छह बसें और 32 सीटर की 27 बसों की खरीद को भी मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन


हरियाणा निवास में हुई बैठक में सिंचाई, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पुलिस, परिवहन, एचवीपीएनएल, डीएचवीबीएन, यूएचबीवीएन, हरेडा और शुगरफेड समेत 11 विभागों के कुल 31 एजेंडा रखे गए थे, जिसमें से 24 एजेंडे को मंजूरी दी गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली कुल 2500 करोड़ रुपये से अधिक के सामान और वस्तुओं की खरीद पर मुहर लगाई गई। बैठक में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, बिजली मंत्री रणजीत चौटाला, सहकारिता मंत्री बनवारी लाल, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता और श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक भी मौजूद रहे। 

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि अधिकांश एजेंडे बिजली, परिवहन और सिंचाई विभाग से संबंधित थे। बैठक में थर्मल प्लांट में टॉरिफाइड बायोमास पेलेट्स के उपयोग के लिए भी एजेंडा पर चर्चा की गई। इस संबंध में बाद में निर्णय लिया जाएगा और आगामी 1 सप्ताह में इसके लिए टेंडर किया जाएगा। बैठक में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, बिजली निगमों के चेयरमैन पीके दास समेत संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन


रोडवेज का बेड़ा 3901 बसों का होगा
नई बसों की खरीद के बाद हरियाणा रोडवेज के बेड़े में बसों की कुल संख्या 3901 हो जाएगी। इस समय रोडवेज के पास 2626 बसें हैं। नई बसों के आने से बड़े शहरों में सिटी बस सर्विस की सेवा दी जाएगी। मिनी बसों को सिटी सर्विस के लिए प्रयोग किया जाएगा। वहीं, खास बात ये है कि ये सभी बसें बीएस 6 होंगी, जो दिल्ली बिना किसी रोक टोक आ जा सकेंगी। इसके अलावा, एसी बसों को शहरी क्षेत्र में चलाया जाएगा, जबकि जरूरत के अनुसार नॉन एसी बसों को चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें