मोतिहारी को रवाना होने से पहले कतार में बैठे प्रवासी।
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन की वजह से चंडीगढ़ में फंसे बिहार के श्रमिकों का शुक्रवार को उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब यूटी प्रशासन के प्रयासों से उन्हें श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बिहार के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया। शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से एक घंटे 25 मिनट की देरी से स्पेशल ट्रेन 3.25 बजे रवाना हुई।
यह ट्रेन मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) जाएगी। बीच में इसका ठहराव बिहार के सिवान और मुजफ्फरपुर जिले में भी होगा। इसमें 1237 श्रमिक सवार थे। इससे पहले इन सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-1 पर खड़ी श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सीट नंबर के हिसाब से बैठाया गया।
यह भी पढ़ें- अमेरिका में फंसे 100 भारतीय लौटे, वतन की माटी चूमी, जय हिंद बोले, बताया- कैसा है न्यूयार्क का हाल
250 यात्रियों को लेकर न्यू जलपाईगुड़ी गई ट्रेन
चंडीगढ़ में फंसे पर्यटकों और छात्रों को स्पेशल ट्रेन से न्यू जलपाईगुड़ी भेजा गया है। यह ट्रेन शाम साढ़े पांच बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना हुई है। इसमें 250 यात्री सवार थे।