फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं एडमिशन: शिक्षा विभाग ने दिया आखिरी मौका, 28 अगस्त को चौथी काउंसलिंग

Fri, 25 Aug 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
11 वीं में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले स्टूडेंट्स को चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने आखिरी मौका देने का फैसला किया है। जिन स्टूडेट्स को दाखिला नहीं मिला है उनके लिए चौथी काउंसलिंग 28 अगस्त को आयोजित की जा रही है।  गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर - 10 में अपने रजिस्ट्रेशन की जानकारी वह स्टूडेंट्स दे सकता है जिनको दाखिला नहीं मिला है। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से चौथी काउंसलिंग के दौरान एडमिशन का मौका दिया जाएगा। 28 अगस्त को स्टूडेंट्स दाखिला नहीं मिलने पर गवर्नमेंट स्कूल को सूचित कर सकते हैं। शिक्षा विभाग की ओर से यह फैसला लिया गया है। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से 11वीं केदाखिले के लिए 18 हजार स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था। दाखिले के लिए अप्लाई किए जाने के बाद 11वीं में चार हजार स्टूडेंट्स को दाखिला नहीं मिला है। इस कारण स्टूडेंट्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर स्टूडेंट्स ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया था।

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के डीएसई रूबिंदर जीत सिंह बराड़ ने बताया कि  स्टूडेंट्स को 28 अगस्त को जानकारी देनी होगी। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को 8 सीजीपीए से अधिक अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक जानकारी दे सकते हैं। वहीं छह सीजीपीए से कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स सुबह 9.30 बजे से 11बजे तक अपनी जानकारी दे सकते हैं। छह सीजीपीए अंक हासिल करने वाले स्टॅडेंट्स 11.30 बजे से एक बजे तक अपनी जानकारी दे सकते हैं। सभी खाली सीटों पर स्टूडेंट्स को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें