फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 114 नशा तस्कर गिरफ्तार, 4.1 किलो हेरोइन व 9.6 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध जारी है। पुलिस ने रविवार को 114 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.1 किलो हेरोइन और 9.6 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इस प्रकार सिर्फ 120 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 19,735 हो गई है।
स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 367 स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान राज्य भर में 77 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने आगे बताया कि पूरे दिन चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 399 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की। इस दौरान 54 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास केंद्रों पर इलाज करवाने के लिए भी तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस टीमों ने कमिश्नरेट जालंधर, होशियारपुर, एसबीएस नगर, जालंधर ग्रामीण, कपूरथला और रूपनगर सहित छह जिलों में 332 दवा दुकानों (मेडिकल स्टोरों) की भी जांच की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं वहां से नशीली गोलियां या अन्य मादक दवाएं तो नहीं बेची जा रही हैं और वे दवाएं की बिक्री से जुड़े निर्धारित नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें