गांव पाथरवाली निवासी महिला चंद्रपति ने 111वां जन्मदिन अपनी पांच पीढ़ियों के साथ मनाया। चंद्रपति ने केक भी काटा। चंद्रपति के परिवार में इस वक्त 185 सदस्य हैं। रविवार को चंद्रपति 111 साल की हो गई।
इस अवसर पर उनके पुत्र, पौत्र, प्रपौत्र समेत परिवार की सभी सदस्य मौजूद थे। चंद्रपति ने केक काटा और परिवार के सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीघार्यु व स्वस्थ जीवन की कामना की।
चंद्रपति के पौत्र नीतिश भारद्वाज ने बताया कि उन्हें बड़ी खुशी है कि उनकी दादी ने आज अपने जीवन के 111 साल पूरे कर लिए। वे हर साल अपनी दादी का जन्मदिन मनाते हैं।