फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा का रणः इनेलो की 11 'मर्दानी' मैदान में

Mon, 25 Aug 2014 01:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो ने सोची समझी रणनीति के तहत 11 महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। इनमें से ज्यादातर राजनीतिक पृष्ठभूमि से हैं।  बादली से चुनाव लड़ रही इनेलो प्रत्याशी सुमित्रा देवी गुलिया स्व. चौधरी धीरपाल सिंह की पत्नी हैं। जो 1982 से लेकर 2005 तक लगातार पांच बार बादली से विधायक चुने गए।
विज्ञापन


नांगल चौधरी से चुनाव लड़ रही मंजु चौधरी पूर्व विधायक मूलाराम की पत्नी और तीन बार विधायक रहे फूसा राम की पुत्रवधू हैं। इंद्री से चुनाव लड़ रही ऊषा रानी कश्यप वहां से मौजूदा इनेलो विधायक डॉ. अशोक कश्यप की पत्नी हैं और हलके के राजनीतिक क्षेत्रों में जाना पहचाना चेहरा होने के साथ-साथ बेहद प्रतिष्ठित महिला हैं। इस बार इनेलो ने डॉ. अशोक कश्यप के स्थान पर उनकी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा है।

कोई समाजसेविका तो कोई वकील

गन्नौर से चुनाव लड़ रही इनेलो प्रत्याशी निर्मला चौधरी इलाके में एक समाजसेविका के तौर पर पहचानी जाती हैं और वे इनेलो की प्रदेश प्रवक्ता होने के साथ-साथ एमए बीएड पास हैं। उनके पति पेशे से वकील हैं।

सोनीपत जिले के खरखौदा आरक्षित विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही अनीता चौधरी इस हलके के खांडा गांव से संबंधित हैं और वे इस क्षेत्र से निर्वाचित मौजूदा जिला पार्षद के तौर पर पहले से ही चुनावी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

बवानीखेड़ा आरक्षित विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही दया भुरटाना इस क्षेत्र के जिला पार्षद एवं एडवोकेट मनमोहन भुरटाना की पत्नी हैं। 

कोई आईएएस की बीवी तो कोई राजनेता की बहू

पिछले कई सालों से स्थानीय स्तर पर राजनीति में सक्रिय रही। समालखा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही रामभतेरी गुज्जर समाज से हैं और इस हलके के गांव पट्टीकल्याणा की बेटी और गढ़ी बलौर की पुत्रवधू हैं।

तोशाम विधानसभा सीट पर हरियाणा की आबकारी मंत्री किरण चौधरी को चुनौती दे रहीं कमला देवी इस हलके की पुत्रवधू हैं। उनके पति विद्याधर आईएएस अधिकारी रहे हैं और उनके छोटे भाई राजिंद्र सिंह हरियाणा में आईपीएस अधिकारी के तौर पर कार्यरत हैं।

नारनौल से चुनाव लड़ रही मलेश सैनी इस इलाके के वरिष्ठ इनेलो नेता भाना राम सैनी की पुत्रवधू हैं और भाना राम सैनी पिछले चुनाव में इस सीट से इनेलो प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे और वे दूसरे स्थान पर रहे थे। भिवानी सीट से चुनाव लड़ रही निर्मला देवी सर्राफ भिवानी नगर के प्रतिष्ठित अग्रवाल परिवार से संबंधित हैं।
विज्ञापन

प्रो संतोष दहिया ने खापों में जागरूकता पैदा की

बेरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही प्रो. संतोष दहिया पिछले काफी समय से इस इलाके के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्त्रिस्य रही हैं। वे झज्जर जिले के बेरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गांव डीघल से हैं।

वालीबॉल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही हैं और कुरुक्षेत्र विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग में प्रोफेसर हैं। उन्होंने भ्रूण हत्या रोकने ऑनर किलिंग के खिलाफ खापों में जागरुकता पैदा करने सहित ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए बेहद सक्त्रिस्य भूमिका निभाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें