मासूम को नहीं पता था कि बड़ी बहन जो कह रही है, वो सच में कर देगी। स्कूल से लौटकर आया तो देखकर बदहवास हो गया, चिल्लाने लगा। मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है। बेटा अपने भाई को तैयार कर स्कूल भेज देना। मम्मी, प्लीज मुझे भी मोबाइल दिला दो ना। भइया अपना फोन यूज नहीं करने देता। मम्मी ने मोबाइल दिलाने से साफ इंकार कर दिया। लड़की ने फोन कट होने के बाद छोटे भाई को तैयार कर स्कूल भेज दिया। जाते वक्त उसने अपने भाई से कहा कि जब वह वापस आएगा तब फंदे पर झूलती मिलूंगी।
इसके बाद नाबालिग घर में फंदा बनाकर उसमें झूल गई। भाई जब स्कूल से लौटा तो उसने अपनी बहन को फंदे पर लटका पाया। 16 साल की नाबालिग की इस कदम से अभिभावक भी सदमे में हैं। क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना के बाद सभी लोग हतप्रभ हैं। पानीपत के एक गांव निवासी युवक वर्तमान में जाटूसाना स्थित आईटीबीपी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह परिवार सहित समीप के ही गांव में किराए के मकान में रहता है। उसकी पत्नी अपने ससुराल पानीपत गई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटी और एक बेटा है।
एक बेटी का विवाह हो चुका है। दूसरी बेटी 10वीं कक्षा पास करने के बाद पढ़ाई छोड़कर घर में ही रहती थी। पुलिस की माने तो कुछ दिन पहले रामफूल की पत्नी ने अपने बेटे को मोबाइल दिलाया था। उसके बाद से ही बेटी भी मोबाइल दिलाने की जिद कर रही थी। इस कारण उसने बुधवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। स्कूल से लौटे छोटे बेटे ने पूरी जानकारी पिता को दी। उसके बाद पिता और पुलिस मौके पर पहुंची। जाटूसाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।