फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्रीकल्चर समिटः रोजाना सौ कलाकार पेश करेंगे सभ्याचार

Mon, 17 Feb 2014 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चप्पड़चिड़ी (मोहाली)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट में अब राज्य के सभ्याचार की झलक भी दिखेगी। समिट के शेष दोनों दिन सौ के करीब कलाकार प्रदर्शनी ग्राउंड में बनाई गई स्टेजों पर अपनी प्रस्तुति देंगे। इन सब की शुरूआत आज से हुई। यह प्रोग्राम पंजाब आर्ट काउंसिल की तरफ से करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रोग्राम की शुरूआत के मौके पर पंजाब आर्ट्स काउंसिल की चेयरपर्सन व पूर्व मेयर हरजिंदर कौर भी हाजिर रही। पंजाब संगीत नाटक अकादमी के सचिव सुदेश शर्मा भी प्रदर्शनी ग्राउंड पहुंचे।

उन्होंने बताया कि समिट में कलाकारों की प्रस्तुति के लिए तीन स्टेज बनाई गई हैं। इसमें एक मेन स्टेज हैं। जबकि दो अन्य स्टेज तैयार की गई है। तीनों स्टेजों पर लगातार प्रोग्राम चलेंगे। मेन स्टेज पर नौ प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। इसमें नचार, फोक आर्केस्ट्रा, कविश्वरी, गिद्दा, नाटक, तूंबे अलगोजे, सिंगर-राज-तिवारी, लूडी शामिल है।
विज्ञापन


जबकि दूसरी स्टेज पर तूंबे अलगोजे, नचार, ढाडी, नाटक, तूंबे अलगोजे व डोली शामिल है। तीसरी स्टेज पर सेम कार्यक्रम होंगे। सभी प्रोग्राम के लिए एक समय निश्चित किया गया है।

उसी के मुताबिक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि कला परिषद का यह अपनी तरह का प्रयास है। उन्होंने बताया कि इसके लिए स्पेशल कलाकारों की टीमें आई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें