10 साल की बच्ची से दुराचार के मामले में एक ऐसा सच सामने आया है, जिसे जानकर पुलिस भी सकते में है और इसकी जांच करने में जुट गई है। मामले में गिरफ्तार आरोपी का कहना है कि डेढ़ साल पहले दस वर्षीय बच्ची के पिता ने मेरी बेटी से छेड़छाड़ की थी।
उस वक्त वह पकड़ा गया था, इसलिए उसने मुझे फंसाने के लिए अपनी बेटी से दुराचार के झूठे मामले में मुझे फंसाया है। दस वर्षीय बच्ची से दुराचार मामले में बुधवार को यह बयान पहले गिरफ्तार आरोपी ने सीआरपीसी की धारा 313 के तहत दर्ज कराए।
वहीं दूसरे आरोपी की ओर से दर्ज कराए गए बयान में उसने खुद को बेकसूर बताया। केस की अगली सुनवाई 27 अक्तूबर को होगी। इस पर दोनों पक्षों में बहस होगी। बुधवार को केस के दोनों आरोपियों के बयान दर्ज किए गए।