फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिवा सवार सहेलियों से छीना 10 हजार व मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-40 स्थित मिनी मार्केट के नजदीक बाइक सवार झपटमार एक्टिवा पर अपनी सहेली के साथ जा रही युवती से पर्स झपटकर फरार हो गया। पर्स में 10 हजार की नकदी, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। मलोया की रहने वाली सरिता (22) और उसकी सहेली सेक्टर-22 स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में काम करती हैं। शनिवार रात ड्यूटी खत्म करके दोनों एक्टिवा पर वापस अपने घर जा रही थीं। सरिता अपनी सहेली का पर्स लेकर एक्टिवा के पीछे बैठी थी। सेक्टर-40 स्थित मिनी मार्केट के पास दोनों पहुंची तो बाइक सवार झपटमार सरिता से पर्स झपटकर फरार हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि पर्स में दस हजार नकद, एक मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड था। बता दें कि शहर में लगातार झपटमारी की वारदात सामने आ रही हैं, इसके बावजूद पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें