फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल करने के बहाने व्यक्ति से मोबाइल लेकर युवक फरार, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। घर के बाहर कुत्ता टहला रहे एक व्यक्ति से कॉल करने के बहाने मोबाइल मांग कर शातिर फरार हो गया। यह घटना सेक्टर-33ए/डी टी प्वाइंट के पास घटी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर- 34 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सेक्टर- 35 निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महेंद्र कुमार उर्फ राजीव कुमार ने बताया कि वह सेक्टर- 33 के मकान नंबर- 78 में रहते हैं। शनिवार शाम वह घर के बाहर कुत्ते को टहलाने गए थे। सेक्टर-33ए/डी टी प्वाइंट के पास पहुंचे तो एक युवक ने उनसे कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा। मोबाइल देने पर युवक थोड़ी देर तक नंबर डायल करता रहा और तभी अचानक वहां से भाग निकला। इसके बाद गश्त कर रही पुलिस पीसीआर को इसकी सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस ने उक्त क्षेत्र से युवक को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें