10 रुपये के नकली सिक्कों से जुड़ी सूचनाएं क्या फैली लोगों ने 10 का सिक्का लेना देना ही बंद कर दिया। नकली सिक्के की सूचना के बढ़े बवाल से दुकानदारों का परेशानी झेलनी पड़ रही है।
दुकानदारों का कहना कि किसी को कोई पहचान नहीं है की 10 का सिक्का असली है या नकली। उसके बाद लोगों ने दुकानदारों से सिक्के लेने बंद कर दिए है। बुद्धिराजा सुपर मार्केट के मालिक ओम प्रकाश बुद्धिराजा का कहना कि कई व्यापारियों और दुकानदारों के पास 10 के सिक्के की अच्छी-खासी संख्या है।
ऐसे में दुकानदारों के सिक्के ग्राहकों द्वारा न लिये जोन पर यह सिक्के उनके पास जमा होकर बेकार हो रहे है। वहीं मनाव ढाबा के संचालक बलजिंदर सिंह का कहना कि लोग तो 10 का सिक्का देखकर ही चिल्लाने लगे है कि नहीं चाहिए यह सिक्का।