फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी की मारः इस राज्य में होलसेल मार्केट बंद, कारोबारियों में हाहाकार

Sun, 13 Nov 2016 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
bank
विज्ञापन
500 और 1000 के नोट बंद होने की मार अब कारोबारियों पर पड़ने लगी है। होलसेल मार्केट बंद हो गई है, व्यापारियों में हाहाकार मचा हुआ है। बाजार अभी तक पटरी पर नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन


विदड्राल की कम सीमा कारोबारियों के लिए मुसीबत बन गई है। इसके चलते कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसके विरोध में पंजाब में कई शहरों में होलसेल मार्केट बंद रहीं।

पंजाब व्यापार मंडल के प्रधान प्यारे लाल सेठ ने कहा कि सरकार की नीति के चलते कारोबार बिल्कुल बैठ गया है। विदड्रॉल की कम सीमा के चलते कोई काम नहीं हो रहा है। इसके विरोध में अमृतसर, जालंधर व लुधियाना की होलसेल मार्केट शुक्रवार शाम से बंद हैं, जोकि सोमवार तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने भी इनका समर्थन किया है। ज्वेलर्स भी सोमवार तक बंद रहेंगे। उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। मंडल के नेता महिंदर अग्रवाल ने बताया कि महासचिव सुनील मेहरा ने वित्तमंत्री अरुण जेटली से बात की है, पर अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन

करोबारियों की मांग, पैसे निकालने की लिमिट बढ़ाओ

bank - फोटो : amarujala
कारोबारियों की मांग है कि विदड्राल सीमा बीस हजार के बजाय दो लाख की जाए। एटीएम से पैसे निकालने की सीमा चार हजार से बढ़ा कर दस हजार रुपये की जाए। इसके साथ ही जो भी सरकारी बिल या टैक्स हैं, जिनमें फोन, बिजली, निगमों के बिल, वैट शामिल हैं, इनके भरने की सीमा भी तीस दिसंबर तक कर दी जाए।

अग्रवाल ने कहा कि कारोबारी नोट बंदी के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि सिस्टम के खिलाफ हैं, जिसके चलते उनका व्यापार बुरी तरह प्रभाव हुआ है। उधर, आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने 14 को बंद की कॉल दी है। हालांकि पंजाब में ट्रांसपोर्ट की हड़ताल नहीं होगी।

पंजाब ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन के प्रधान हैप्पी संधू ने कहा कि पंजाब में कोई बंद नहीं रहेगा, सारी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। वहीं, पंजाब ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रधान चरन सिंह लोहारा का कहना था कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर दी गई बंद की कॉल के बारे में जानकारी ही नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें