फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स के खिलाफ फेज-10 में प्रदर्शन

Fri, 06 Dec 2013 08:56 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ लोगों का रोष प्रदर्शन जारी है। सिटिजंस वेलफेयर एंड डेवलपमेंट फोरम ने टैक्स के खिलाफ हर इलाके में रोष मार्च का आह्वान किया गया था।
विज्ञापन


इस कड़ी में फेज-10 की सिटिजंस वेलफेयर काउंसिल ने रोष मार्च निकाला गया। मार्च सिल्वी पार्क से शुरू हुआ और इलाके का चक्कर लगाने के बाद मार्केट में खत्म हुआ।

काउंसिल के चेयरमैन रिपुदमन सिंह रूप ने कहा कि बादल सरकार ने लोगों पर जजिया लगाया है। सरकार अपने खर्च करने के बजाय लोगों पर बोझ डाल रही है।

उन्होंने लोगों से टैक्स न जमा कराने की अपील की। इस मौके सतवीर धनोआ, रघबीर सिंह संधू, पीएस विरदी, दलजीत सिंह, अरविंदरपाल सिंह, मोहन सिंह, जरनैल क्रांति, सुरिंदर गिल और रघबीर सिंह तोकी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें