फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: पंजाब में दिहाड़ीदारों व श्रमिकों के घर पहुंचेंगे राशन के 10 लाख पैकेट, सोनिया गांधी ने की बात

Fri, 27 Mar 2020 09:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • केंद्रीय वित्त मंत्री के आर्थिक पैकेज में गरीबों की अनदेखी : कैप्टन
  • गरीबों की मदद की पंजाब सरकार की की बारे सोनिया गांधी को बताया।
  • राज्य में घर-घर तक जरूरी वस्तुएं पहुंचाने की व्यवस्था हो रही मजबूत।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्य में दिहाड़ीदार श्रमिकों और गैर-संगठित मजदूरों के लिए सूखे राशन के 10 लाख पैकेट तुरंत बांटने का एलान किया है ताकि कोविड -19 के कारण कर्फ्यू लगाने से पैदा हुई स्थिति में इस वर्ग की सहायता की जा सके। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रत्येक पैकेट में 10 किलो आटा, 2 किलो दाल और 2 किलो चीनी होगी और यह पैकेट झुग्गी-झोपड़ियों व अन्य इलाकों में बांटे जाएंगे, जहां दैनिक वेतन भोगी और मजदूर बड़ी संख्या में रह रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह पैकेट डिप्टी कमिश्नरों के दफ़्तरों में भी रखने के आदेश दिए हैं ताकि घर-घर बांटते समय यह पैकेट हासिल न कर पाने वाले ऐसे व्यक्तियों की मदद की जा सके। वह राशन के लिए हेल्पलाइन नंबर पर भी काल कर सकते हैं। कैप्टन ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की तरफ से आर्थिक पैकेज के किए एलान का स्वागत करते हुए कहा कि इससे समाज के कई वर्गों को सहायता हासिल होगी। उन्होंने कहा कि बदकिस्मती से केंद्र सरकार की तरफ से दिहाड़ीदारों और ग़ैर-संगठित श्रमिकों को तत्काल राहत नहीं दी गई और उन्हें कर्फ्यू/तालाबंदी के बीच बेसहारा छोड़ दिया गया है।

सोनिया ने मुख्यमंत्रियों के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग
कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी ने पार्टी के नेतृत्व वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक वीडियो कांफ्रेंसिंग की गई। इस दौरान कैप्टन ने सोनिया गांधी को बताया कि उनकी सरकार द्वारा पंजाब के गरीब लोगों तक पहुंच बनाने के लिए सभी संभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने संकट की इस घड़ी में नागरिकों को सहायता देने के लिए राज्य में किये जा रहे विभिन्न प्रयासों के बारे में भी कांग्रेस प्रधान को अवगत करवाया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जरूरी चीजों और सेवाओं को घर-घर पहुंचाने के सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से पुलिस और सिविल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह प्रत्येक जिले में सहायता और डिलीवरी व्यवस्था को सुचारू बनाऐं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आज काफी सुधार हुआ है और अगले कुछ दिनों में स्थिति और स्थिर हो जायेगी। 

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब पुलिस की तरफ से शुरू की गई ई -पास की सुविधा इस दिशा में एक कदम है। कुछ इलाकों में दवाएं वाली दुकानों पर भीड़ बढने की रिपोर्टों पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि दवाओं की सप्लाई में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी भरोसा दिलाया कि स्थिति से निपटने के लिए कोविड-19 की टेस्टिंग किटों और सुरक्षा सामान तक सारा अपेक्षित साजो-सामान उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टरों और हेल्थ वर्करों की सुरक्षा उनके लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें