मनीमाजरा । प्रशासन ने मॉडर्न कॉम्प्लेक्स में साढ़े तीन हजार घरों का सामान बांटने के लिए केवल ही दो वेंडर्स को ही पास दिया। ये रोजमर्रा के सामान को देने में नाकाफी हैं।
वीरवार को मॉडर्न कॉम्प्लेक्स में लोगों को रोजमर्रा का सामान नहीं मिला। इसके बाद रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन मॉडर्न कॉम्प्लेक्स एसोसिएशन ने इस बारे में प्रशासक के सलाहकार को पत्र लिख कर इलाके में रोजमर्रा के सामान को बांटने के लिए अधिक संख्या में वेंडर्स और अधिकारियों को ग्राउंड लेवल पर काम करने की मांग की।
इस बारे में में एसोसिसिएशन के प्रधान कर्नल कर्नल गुरसेवक सिंह ने बताया कि प्रशासन ने कर्फ्यू के दौरान लोगों को सहूलयित देने के लिए बहुत अच्छी योजना बनाई, लेकिन इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रशासन द्वारा जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है वो ग्राउंड लेवल पर आकर सेवाओं की जांच करें। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा जिन अधिकारियों की ड्युटी लगाई गई है वीरवार को उन्होंने फोन तक नहीं उठाया। इसके साथ प्रशासन मॉडर्न काम्प्लेक्स में साढ़े तीन हजार घरों का सामान बांटने के लिए दो वेंडर्स को ही पास दिया। लोगों की मांग पूरी करने से पहले इन वेंडर्स का सामान समाप्त हो जाता है। इसके अलावा यह वेंडर्स लोगों को महंगे दामों में सामान बेच रहे हैं। ऐसे प्रशासन को चाहिए कि इलाके वेंडर्स की संख्या बढ़ाई जाए। इसके अलावा प्रशासन ने मॉडर्न कॉम्प्लेक्स में जिन वेंडर्स को लाइसेंस दिया था। उन्हें ही पास देकर इलाके में सामान बेचने की अनुमति दें। वहीं अखबारेें बांटने वालों को कर्फ्यू पास मुहैया करवाए जाएं ताकि लोगों के घरों में अखबार पहुंच सके।