फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय बलों की 10 और कंपनियां पहुंचीं, टीयर गैस व रबर बुलेट की पर्याप्त व्यवस्था

Fri, 25 Aug 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ पेरीफेरी में दो कंमाडों बटालियन तैनात
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ दुराचार मामले में सीबीआई कोर्ट की ओर से फैसला सुनाए जाने को लेकर उपजे हालात के बीच पंजाब में वीरवार को केंद्रीय सुरक्षा बलों की दस और कंपनियां पहुंच गईं।
विज्ञापन


हालांकि, केंद्र सरकार ने 250 कंपनियां भेजे जाने की पंजाब सरकार की मांग को अस्वीकार कर दिया है। वीरवार को दस कंपनियों के पहुंचने के साथ ही सूबे में अब तक केंद्रीय सुरक्षा बलों की 95 कंपनियों को तैनात किया जा चुका है। इनमें बीएसएफ की 15, सीआरपीएफ की 55 और आईटीबीपी की 10 कंपनियां शामिल हैं।

इसके साथ ही, पंजाब पुलिस ने सूबे में तैनात किए पुलिसकर्मियों की संख्या को 16,000 से बढ़ाकर 20,000 कर दी है। दो कंमाडो बटालियन को भी फील्ड में उतार दिया गया है। इन बटालियनों को चंडीगढ़ पेरीफेरी में पंजाब के इलाकों में लगाया गया है। दंगाइयों से निपटने के लिए राज्य पुलिस ने टीयरगैस और रबर बुलेट की भी पर्याप्त मात्रा जुटा ली है। वर्तमान में राज्य पुलिस के 120 एसपी, 8 डीजीपी, 12 डीआईजी और 400 डीएसपी रैंक के अधिकारी 20,000 जवानों का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ पेरीफेरी में दो कंमाडों बटालियन तैनात

Ram Rahim Rape case verdict
पंजाब के डीजीपी (लॉ एंड आर्डर) एचएस ढिल्लों ने बताया कि मालवा क्षेत्र जहां डेरा प्रेमियों की तादाद ज्यादा है, में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की कमान आईबी के स्पेशल डायरेक्टर अशोक प्रसाद और सीआरपीएफ के आईजी संभाल रहे हैं।

इस बीच, माझा क्षेत्र के तरनतारन, गुरदासपुर, मजीठा, पठानकोट और बटाला में तैनात ज्यादातर पुलिसकर्मियों को शिफ्ट मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मानसा, बठिंडा में तैनात किया गया है। वहीं, बुडलाढा, संगरूर, बठिंडा, बरनाला में बस सेवा रोक दी गई है।

उन्होंने बताया कि सूबे में केंद्रीय सुरक्षा बलों के अलावा पंजाब पुलिस के चार विंग आईटी एंड टी, लॉ एंड आर्डर, इंटेलिजेंस और सशस्त्र पुलिस बल हालात से निपटने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए राज्य पुलिस का साइबर क्राइम सेल सोशल मीडिया वेबसाइटों पर बारीकी से नजर रख रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें