फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस के साथ परिसर में पहुंचे प्रत्याशी, शक्ति प्रदर्शन किया

Mon, 24 Oct 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
आम सभा में उमड़ी छात्र-छात्राओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय के एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में 25 अक्तूबर को होने जा रहे छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर सोमवार को परिसर प्रांगण में छात्रों की आमसभा हुई। आमसभा में छात्रसंघ के विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने छात्र-छात्राओं से लुभावने वायदे किए। अधिकांश प्रत्याशियों ने शेर-ओ-शायरी से भी मतदाता छात्र-छात्राओं को रिझाने का प्रयास किया। इससे पूर्व प्रत्याशी समर्थकों के जुलूस के साथ ढोल नगाड़े लेकर परिसर पहुंचे और शक्ति प्रदर्शन किया। 

आमसभा में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अक्षय सुयाल, पवन सिंह मेहरा, किशोर थापा, देवेंद्र सिंह धामी, उपाध्यक्ष पद के अभिषेक रावत, हीरा सिंह, छात्रा उपाध्यक्ष पद की कमला दानू, स्वर्णिमा गंगोला, सचिव पद पर गोपाल मोहन भट्ट, मंजीत रावत, माला जीना, कोषाध्यक्ष पद में प्रशांत कुमार, हिमांशु मिश्रा, विवि प्रतिनिधि पद के दीपक सिंह बिष्ट, राकेश चंद्र सिंह, सुभाष जोशी, संयुक्त सचिव पद पर राकेश सिंह भंडारी, मुख्य संयोजक सांस्कृतिक परिषद पद पर भावना पांडे, संकाय प्रतिनिधि वाणिज्य पद के गिरीश चंद्र, विज्ञान में तारा दत्त कांडपाल, दृश्य कला में रुचि मर्तोलिया, शिक्षा संकाय संकाय प्रतिनिधि के चंद्र प्रकाश सिंह ने विचार रखे। प्रत्याशियों ने अपने भाषणों में परिसर के पुस्तकों की कमी दूर करने, पेयजल की व्यवस्था करने, छात्रावासों और कैंपस में फर्नीचर की कमी दूर करने समेत कई लुभावने वायदे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों ने एक दूसरे पर कटाक्ष भी किए। कई प्रत्याशियों ने शायरी से मतदाता छात्र-छात्राओं को रिझाने का प्रयास किया। भाषण के दौरान प्रत्याशियों के समर्थक बीच-बीच में नारेबाजी भी करते रहे। इससे पूर्व सभी प्रत्याशी समर्थकों के जुलूस के साथ ढोल नगाड़े लेकर परिसर पहुंचे। प्रो. इला साह, डॉ. रेनू प्रकाश, डॉ. वंदना जोसी, डॉ. तेजपाल सिंह व्यवस्थाएं बनाए रखीं। परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें