फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में गलत प्रमोशन मामले में आज आपात बैठक

Wed, 27 Apr 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस - फोटो : file photo
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन(यूजीसी) द्वारा 2013-14 में कैरियर एडवांसमेंट स्कीम (कैश) के तहत प्रोफेसरों की प्रमोशन मामले को रिव्यू करने के सवाल पर बुधवार को आपात बैठक बुलाई है। पूरे मामले को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन(पूटा) ने कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन


नकारी के अनुसार डिमोशन का संकट झेल रहे प्रोफेसर के विरोध के बाद पीयू प्रशासन ने डीयूआई प्रो.एके भंडारी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है। बुधवार को कमेटी की अहम बैठक होने जा रही है। पूरे मामले में पूटा ने पीयू एफिलिएटेड कॉलेजों को भी शामिल किए जाने की मांग की है। मीटिंग में यूनिवर्सिटी द्वारा यूजीसी को भेजे जाने वाले जवाब पर भी विस्तार से चर्चा होगी। पीयू के कई वरिष्ठ प्रोफेसरों को भी मीटिंग में बुलाया गया है।

गौरतलब है कि यूटी एडमिनिस्ट्रेशन के लोकल ऑडिट डिपार्टमेंट ने पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा कैश के तहत प्रमोशन के मामले में सवालिया निशान लगा दिया था। पूरा मामला यूजीसी तक पहुंच गया। इस मामले में यूजीसी अंडर सेक्रेटरी सतीश कुमार ने पूरे मामले में पीयू को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


पीयू रजिस्ट्रार को यह चिट्ठी मिली थी। यूजीसी ने कैश प्रमोशन में किसी तरह की अनदेखी पर पीयू की ग्रांट तक रोके जाने का जिक्र किया है। पहले ही आर्थिक संकट से गुजर रही पीयू के लिए यह चिट्ठी आफत बन गई है। इसके साथ ही प्रमोशन पा चुके प्रोफेसर को डिमोट करने से पीयू प्रशासन के खिलाफ माहौल बन सकता है। कमेटी की रिपोर्ट आगामी 1 मई को सिंडीकेट बैठक में रखी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें