फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, उत्तराखंड बोर्ड की इंटर टॉपर का सपना और सफलता का फंडा

Thu, 26 May 2016 08:50 AM IST
नवीन सक्सेना/अमर उजाला, हल्द्वानी

सार

  • प्रियंका चोपड़ा की फैन है प्रियंका, फिल्मे देखना लगता है अच्छा
  • सिविल सर्विसेस में जाना जाती है इंटर टॉपर
विज्ञापन
प्रियंका भट्ट ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका भट्ट ने उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश की मेरिट में पहला स्थान प्राप्त कर नैनीताल जिले का नाम रोशन किया है। हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा स्थित हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की यह छात्रा सिविल सर्विसेज क्षेत्र में करिअर बनाना चाहती है। प्रियंका का दसवीं में भी प्रदेश की मेरिट में 23 वां स्थान था। वह कहती हैं कि दसवीं की पढ़ाई में जो कमी रह गई थी उसे दूर इंटर की मेरिट में अव्वल स्थान पाया।
विज्ञापन


प्रियंका कहतीं हैं कि अगर लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी की जाए तो मंजिल आसान हो जाती है। बस उन्होंने इसी तरह इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी कर यह सफलता हासिल की।

उन्होंने हर विषय को पढ़ने के लिए दिन के हिसाब से टाइम टेबल बना रखा था। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स की पढ़ाई प्रतिदिन करती थीं। लेकिन हिंदी और अंग्रेजी विषय की सप्ताह में एक दिन ही तैयारी करती थी। इसीलिए उनके अंग्रेजी में नंबर कम रहने का मलाल है। अंग्रेजी में 86 अंक आए हैं जबकि हिंदी में 95 अंक प्राप्त किए हैं। फिजिक्स में 99, मैथ्स में 98, केमिस्ट्री में 97 अंक पाए हैं।
विज्ञापन

'टॉपर बन जाऊंगी, ऐसा सोचा ही नहीं था'

‌प्रियंका भट्ट - फोटो : अमरउजाला
प्रियंका ने बताया कि दोपहर को वह घर पर बोर्ड परीक्षाफल आने का इंतजार कर रही थीं कि जैसे ही स्कूल से फोन पर सूचना मिली कि उसका नाम तो प्रदेश की मेरिट में पहले स्थान पर है यह सुनकर पहले तो एक बार को विश्वास ही नहीं हुआ।

प्रियंका को 92 प्रतिशत तक अंक आने की उम्मीद थी लेकिन वह टॉपर बन जाएंगी, ऐसा सोचा ही नहीं था। प्रियंका कहती हैं कि वह रोजाना 8 से 9 घंटे तैयारी करती थी।

पढ़ाई के चक्कर में हॉबी तो उन्हें याद ही नहीं रही, केवल पढ़ाई ही उनका लक्ष्य था। उन्हें मूवी देखना अच्छा लगता है तथा फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा की वह फैन हैं। मां के साथ विद्यालय पहुंची प्रियंका को प्रधानाचार्य खीम सिंह बिष्ट, उप प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र परगांई समेत सभी टीचर्स ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

हाईस्कूल में भी रहा है प्रदेश की मेरिट में स्थान

प्रियंका भट्ट - फोटो : अमरउजाला
आरटीओ रोड स्थित सत्या विहार निवासी प्रियंका के पिता मनोज भट्ट शिक्षा विभाग के ही राजकीय बालिका इंटर कालेज पंतनगर में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं तथा मां दीपा भट्ट गृहणी हैं।

उनका बड़ा भाई नीलेश भट्ट हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज से ही एमबीबीएस कर रहा है तथा उसने भी दसवीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक पाकर बियरशिवा अल्मोड़ा टॉप किया था। प्रियंका ने हाईस्कूल की परीक्षा अल्मोड़ा के स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज से उत्तीर्ण की तथा प्रदेश की मेरिट में 23 वां स्थान पाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें